सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद रोहित शर्मा पर क्यों नहीं जताया जा रहा भरोसा?

0

नई दिल्ली : कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मध्यक्रम के बिखरते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। आखिरी सात विकेट सिर्फ 55 रन के भीतर गिर गए और पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई। मैच के बाद भारतीय प्रशंसक इस हार के झटके से उबर भी नहीं पाए थे कि रात करीब 9:50 बजे रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर अचानक आई खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही इस संबंध में अपना मन बना लिया था और इसकी जानकारी रोहित को भी दे दी गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि रोहित इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन परिस्थितियों के चलते उनके पास विकल्प सीमित हैं। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो भारतीय क्रिकेट में एक बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जाएगी।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम

अगर रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं। रोहित के नाम इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद तक 25 मैचों की 25 पारियों में 1048 रन दर्ज हैं जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल इस मामले में (खबर लिखे जाने तक) दूसरे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, रोहित ने मुकाबले भी इन दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा खेले हैं, मगर उनकी बैटिंग पोजिशन, बैटिंग स्टाइल को देखते हुए यह आंकड़े किसी से कम नहीं हैं।

इस लिस्ट में टॉप 10 की बात करें तो गिल और कोहली के बाद चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर, पांचवें नंबर पर केएल राहुल और छठे नंबर पर अक्षर पटेल हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल जिनके लिए संभवत: रोहित के करियर को बलि पर चढ़ाया जा रहा है, उन्होंने 6 मैचों में 285 रन बनाए हैं और वह सातवें स्थान पर हैं। वाशिंगटन सुंदर 8वें, इशान किशन 9वें और रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।

अब रोहित नंबर 1 पर हैं, उन्होंने पिछली श्रंखलाओं में रन भी बनाए हैं। फिर भी वह रिपोर्ट के मुताबिक आगे के लिए वनडे के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड दौरे पर आगामी तीसरा वनडे लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है। इस खबर से निश्चित ही हिटमैन के फैंस सदमे में हैं। अगर निष्पक्षता से बतौर क्रिकेट फैन ही इस रिपोर्ट को देखा जाए तो खुद फैंस ही आंकड़े देखकर बेहतर निर्णय कर सकते हैं कि अगर चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के भविष्य पर इस तरह का फैसला लिया है तो वह सही है या गलत?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों के आंकड़े
खिलाड़ीमैचपारीनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकशून्यचौकेछक्के
रोहित शर्मा252511048121*43.661030101.7427011541
शुभमन गिल22213103115457.27106896.5336013016
विराट कोहली21213101913556.61104697.414629117
श्रेयस अय्यर232218057938.3389490.040707017
केएल राहुल25217657112*46.92626104.951324818
अक्षर पटेल1917343557*31.0751983.81020378
यशस्वी जायसवाल662285116*71.2529297.60200347
वॉशिंगटन सुंदर1613219452*17.6323781.85010125
ईशान किशन43016012553.33109146.78100178
रवींद्र जडेजा131051493229.8015695.51000111
हार्दिक पांड्या8711354522.50114118.4200099
साई सुदर्शन3311276263.5014289.43020171
हर्षित राणा14721245224.80102121.56010106
ऋतुराज गायकवाड़54012210530.50109111.92100142
संजू सैमसन32012010860.0013787.5910073
नितीश कुमार रेड्डी6411005333.3399101.0101035
तिलक वर्मा431635231.5011057.2701051
रिंकू सिंह220553827.5041134.1400053
अर्शदीप सिंह1410250186.2547106.3800034
शिवम दुबे54034258.504379.0600222
कुलदीप यादव2095267*6.508132.0900010
रवि बिश्नोई110222222.0016137.5000031
जसप्रीत बुमराह2112020*13153.8400031
रियान पराग110151515.0013115.3800020
मोहम्मद सिराज975115*5.503432.3500100
आवेश खान32110910.001190.9000001
गुरनूर बरार5201075.002245.4500000
ऋषभ पंत110666.00966.6600010
मोहम्मद शमी710555.00862.5000000
प्रिंस यादव210555.005100.0000000
मुकेश कुमार31144*944.4400010
प्रसिद्ध कृष्णा1010000.0030.0000100
हर्ष दुबे2
वरुण चक्रवर्ती4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here