सबसे ज्यादा रन बनाने के बावजूद रोहित शर्मा पर क्यों नहीं जताया जा रहा भरोसा?

0

नई दिल्ली : कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे में भारत की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मध्यक्रम के बिखरते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई। आखिरी सात विकेट सिर्फ 55 रन के भीतर गिर गए और पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई। मैच के बाद भारतीय प्रशंसक इस हार के झटके से उबर भी नहीं पाए थे कि रात करीब 9:50 बजे रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर अचानक आई खबर ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी और सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड सीरीज शुरू होने से पहले ही इस संबंध में अपना मन बना लिया था और इसकी जानकारी रोहित को भी दे दी गई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि रोहित इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन परिस्थितियों के चलते उनके पास विकल्प सीमित हैं। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो भारतीय क्रिकेट में एक बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जाएगी।

वर्ल्ड कप 2023 के बाद सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम

अगर रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए हैं। रोहित के नाम इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के बाद तक 25 मैचों की 25 पारियों में 1048 रन दर्ज हैं जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल इस मामले में (खबर लिखे जाने तक) दूसरे और विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, रोहित ने मुकाबले भी इन दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले ज्यादा खेले हैं, मगर उनकी बैटिंग पोजिशन, बैटिंग स्टाइल को देखते हुए यह आंकड़े किसी से कम नहीं हैं।

इस लिस्ट में टॉप 10 की बात करें तो गिल और कोहली के बाद चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर, पांचवें नंबर पर केएल राहुल और छठे नंबर पर अक्षर पटेल हैं। जबकि यशस्वी जायसवाल जिनके लिए संभवत: रोहित के करियर को बलि पर चढ़ाया जा रहा है, उन्होंने 6 मैचों में 285 रन बनाए हैं और वह सातवें स्थान पर हैं। वाशिंगटन सुंदर 8वें, इशान किशन 9वें और रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं।

अब रोहित नंबर 1 पर हैं, उन्होंने पिछली श्रंखलाओं में रन भी बनाए हैं। फिर भी वह रिपोर्ट के मुताबिक आगे के लिए वनडे के प्लान का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड दौरे पर आगामी तीसरा वनडे लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है। इस खबर से निश्चित ही हिटमैन के फैंस सदमे में हैं। अगर निष्पक्षता से बतौर क्रिकेट फैन ही इस रिपोर्ट को देखा जाए तो खुद फैंस ही आंकड़े देखकर बेहतर निर्णय कर सकते हैं कि अगर चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा के भविष्य पर इस तरह का फैसला लिया है तो वह सही है या गलत?

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियों के आंकड़े
खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके छक्के
रोहित शर्मा 25 25 1 1048 121* 43.66 1030 101.74 2 7 0 115 41
शुभमन गिल 22 21 3 1031 154 57.27 1068 96.53 3 6 0 130 16
विराट कोहली 21 21 3 1019 135 56.61 1046 97.41 4 6 2 91 17
श्रेयस अय्यर 23 22 1 805 79 38.33 894 90.04 0 7 0 70 17
केएल राहुल 25 21 7 657 112* 46.92 626 104.95 1 3 2 48 18
अक्षर पटेल 19 17 3 435 57* 31.07 519 83.81 0 2 0 37 8
यशस्वी जायसवाल 6 6 2 285 116* 71.25 292 97.60 2 0 0 34 7
वॉशिंगटन सुंदर 16 13 2 194 52* 17.63 237 81.85 0 1 0 12 5
ईशान किशन 4 3 0 160 125 53.33 109 146.78 1 0 0 17 8
रवींद्र जडेजा 13 10 5 149 32 29.80 156 95.51 0 0 0 11 1
हार्दिक पांड्या 8 7 1 135 45 22.50 114 118.42 0 0 0 9 9
साई सुदर्शन 3 3 1 127 62 63.50 142 89.43 0 2 0 17 1
हर्षित राणा 14 7 2 124 52 24.80 102 121.56 0 1 0 10 6
ऋतुराज गायकवाड़ 5 4 0 122 105 30.50 109 111.92 1 0 0 14 2
संजू सैमसन 3 2 0 120 108 60.00 137 87.59 1 0 0 7 3
नितीश कुमार रेड्डी 6 4 1 100 53 33.33 99 101.01 0 1 0 3 5
तिलक वर्मा 4 3 1 63 52 31.50 110 57.27 0 1 0 5 1
रिंकू सिंह 2 2 0 55 38 27.50 41 134.14 0 0 0 5 3
अर्शदीप सिंह 14 10 2 50 18 6.25 47 106.38 0 0 0 3 4
शिवम दुबे 5 4 0 34 25 8.50 43 79.06 0 0 2 2 2
कुलदीप यादव 20 9 5 26 7* 6.50 81 32.09 0 0 0 1 0
रवि बिश्नोई 1 1 0 22 22 22.00 16 137.50 0 0 0 3 1
जसप्रीत बुमराह 2 1 1 20 20* 13 153.84 0 0 0 3 1
रियान पराग 1 1 0 15 15 15.00 13 115.38 0 0 0 2 0
मोहम्मद सिराज 9 7 5 11 5* 5.50 34 32.35 0 0 1 0 0
आवेश खान 3 2 1 10 9 10.00 11 90.90 0 0 0 0 1
गुरनूर बरार 5 2 0 10 7 5.00 22 45.45 0 0 0 0 0
ऋषभ पंत 1 1 0 6 6 6.00 9 66.66 0 0 0 1 0
मोहम्मद शमी 7 1 0 5 5 5.00 8 62.50 0 0 0 0 0
प्रिंस यादव 2 1 0 5 5 5.00 5 100.00 0 0 0 0 0
मुकेश कुमार 3 1 1 4 4* 9 44.44 0 0 0 1 0
प्रसिद्ध कृष्णा 10 1 0 0 0 0.00 3 0.00 0 0 1 0 0
हर्ष दुबे 2
वरुण चक्रवर्ती 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here