नई दिल्ली : भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी के दौरान कोहली ने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। हालांकि, उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
कोहली ने फिर रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 66 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली। कोहली ने इस पारी के दम पर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया और वो वनडे प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में अब तीसरे नंबर पर आ गए। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में अब तक 40 पारियों में 1467 रन बनाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर ने 37 पारियों में 1455 रन बनाए थे। वहीं धोनी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जबकि युवराज सिंह दूसरे स्थान पर हैं।
भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन
1546 रन- एमएस धोनी (44 पारी)
1523 रन- युवराज सिंह (36 पारी)
1467 रन- विराट कोहली (40 पारी)
1455 रन- सचिन तेंदुलकर (37 पारी)
1207 रन- सुरेश रैना (32 पारी)
1012 रन- राहुल द्रविड़ (29 पारी)
1008 रन- वीरेंद्र सहवाग (27 पारी)
कोहली ने द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा, रचा नया इतिहास
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 65 रन की शानदार पारी खेलकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस पारी के साथ वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली से पहले यह रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम था, जिन्होंने 2645 रन बनाए थे। अब कोहली के नाम 2707 रन हो गए हैं और वह इस सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस सूची में सचिन तेंदुलकर 2626 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 2324 रन के साथ चौथे नंबर पर काबिज हैं।
इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
2707 रन- विराट कोहली (75 पारी)
2645 रन- राहुल द्रविड़ (56 पारी)
2626 रन- सचिन तेंदुलकर (56 पारी)
2324 रन- रोहित शर्मा (55 पारी)
1949 रन- सौरव गांगुली (42 पारी)
1869 रन- एमएस धोनी (59 पारी)
1644 रन- रविंद्र जडेजा (51 पारी)
1642 रन- केएल राहुल (42 पारी)


