फीफा विश्व कप फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खिताबी जंग आज, लगातार दूसरा खिताब जीतने उतरेगी मेसी की टीम

0

नई दिल्ली. फीफा विश्व कप 2026 का बहुप्रतीक्षित फाइनल रविवार को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना का सामना यूरोपीय चैंपियन स्पेन से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सोमवार (20 जुलाई) रात 12:30 बजे शुरू होगा। लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यदि वह खिताब बचाने में सफल रहती है तो ब्राजील (1958, 1962) और इटली (1934, 1938) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

अर्जेंटीना ने इस विश्व कप के नॉकआउट चरण में कई रोमांचक मुकाबले जीते हैं। टीम ने केप वर्डे और स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय में हराया, जबकि मिस्र और इंग्लैंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।  दूसरी ओर स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीम ने नॉकआउट चरण में ऑस्ट्रिया, पुर्तगाल, बेल्जियम और फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस पर शानदार नियंत्रण रखते हुए जीत हासिल की थी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

स्पेन: उनाई सिमोन, पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, एमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, फेबियन रुइज, रोड्री, लामिन यामाल, दानी ओल्मो, एलेक्स बेएना, मिकेल ओयारजाबाल।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज, नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस टैग्लियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, लिएंड्रो परेडेस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज, लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here