टी20I में वैभव का धमाका, जयवर्धने का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी टॉप पर

0

नई दिल्ली : भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक बार फिर आक्रामक शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। पुल शॉट खेलने के प्रयास में वह 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस छोटी लेकिन तेजतर्रार पारी के दौरान वैभव ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही वह पहले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि इस सूची में शीर्ष स्थान पर युवराज सिंह कायम हैं।

वैभव ने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ 9 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 222.22 का रहा। इस पारी के दम पर उन्होंने महेला का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वैभव टी20आई क्रिकेट की पहली पांच पारियों में सबसे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि महेला दूसरे नंबर पर खिसक गए।

वैभव ने अब तक खेले 5 टी20आई मैचों में 211.32 की स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है जबकि महेला ने अपने पहले 5 टी20आई मैचों में 201.82 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने टी20आई में अपने पहले 5 मैचों में 235.09 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मोहम्मद अशरफुल हैं जिन्होंने 201.67 की जबकि पांचवें नंबर पर मौजूद रिचर्ज लेवी ने 200.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

फुल मेंबर टीमों के लिए पहले 5 टी20I में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here