WWE SummerSlam: 38 वर्षों का रोमांच, कैसे बना रेसलिंग का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट

0

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट से पहले अगर इसके इतिहास पर नजर डालें, तो पता चलता है कि इसकी शुरुआत करीब 38 साल पहले, वर्ष 1988 में हुई थी। यह डब्ल्यूडब्ल्यूई का पहला पे-पर-व्यू (पीपीवी) इवेंट था और तब से हर साल रेसलिंग प्रशंसकों के लिए सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर” के नाम से मशहूर समरस्लैम को आज रेसलमेनिया के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई का दूसरा सबसे बड़ा वार्षिक इवेंट माना जाता है।

वर्तमान में यह रेसलमेनिया, रॉयल रम्बल, सर्वाइवर सीरीज और मनी इन द बैंक के साथ WWE के ‘Big Five’ इवेंट्स में शामिल है। इस साल समरस्लैम का 38वां संस्करण होने वाला है। ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का केज मैच (Hell In A Cell) पर सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस की भिड़ंत सैथ रॉलिंस से होने वाली है। ऐसे ही कई धमाकेदार मुकाबलों का गवाह इस साल बनेगा मिनियापोलिस स्थित यूएस बैंक स्टेडियम। 1 और 2 अगस्त की रात यह इवेंट आयोजित होगा।

38 साल पहले ऐसे हुई थी डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SummerSlam का पहला आयोजन 29 अगस्त 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था। उस समय WWE (तब WWF) के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने प्रोफेशनल रेसलिंग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अगस्त महीने के लिए एक बड़े पे-पर-व्यू इवेंट के रूप में इसकी शुरुआत की थी। इससे पहले कंपनी रेसलमेनिया, रॉयल रम्बल और सर्वाइवर सीरीज जैसे बड़े इवेंट आयोजित कर चुकी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1980 के दशक के आखिर में WWF की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी National Wrestling Alliance (NWA) की Jim Crockett Promotions थी। Starrcade, Bunkhouse Stampede और Clash of the Champions जैसे इवेंट्स के जवाब में WWF ने लगातार नए मेगा इवेंट लॉन्च किए। इसी के खिलाफ एक रणनीति का हिस्सा था SummerSlam, जिसने बाद में कंपनी के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में जगह बना ली।

कोरोना संकट के बीच बायो-सिक्योर बबल में हुआ डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का आयोजन दर्शकों के बिना डब्ल्यूडब्ल्यूई थंडरडोम से किया गया। यह डब्ल्यूडब्ल्यूई का पहला बड़ा पे-पर-व्यू (पीपीवी) और लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट था, जिसे बायो-सिक्योर बबल के भीतर आयोजित किया गया। थंडरडोम में करीब 1,000 एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं, जिनके माध्यम से दुनिया भर के प्रशंसक वर्चुअल रूप से इस आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा ड्रोन, लेजर, पायरो तकनीक, स्मोक इफेक्ट और डिजिटल प्रोजेक्शन का इस्तेमाल कर रेसलरों की एंट्री को पहले से कहीं अधिक भव्य और रोमांचक बनाया गया।

1988 से शुरू हुआ SummerSlam आज WWE के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल है। 1992 का ऐतिहासिक वेम्बली शो, ThunderDome युग, रिकॉर्ड कमाई वाला 2023 संस्करण और 2025 से दो दिनों के इस आयोजन की शुरुआत जैसे कई महत्वपूर्ण पड़ाव इस इवेंट को खास बनाते हैं। समय के साथ इसके प्रसारण, आयोजन स्थल और प्रारूप में बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन SummerSlam आज भी WrestleMania के बाद WWE का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन माना जाता है।

WWE इतिहास में अब तक आयोजित हुए सभी समरस्लैम का रिकॉर्ड
क्रम इवेंट तारीख शहर वेन्यू मेन इवेंट
1 समरस्लैम 1988 29 अगस्त 1988 न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क मैडिसन स्क्वायर गार्डन द मेगा पावर्स (हल्क होगन और रैंडी सैवेज) vs द मेगा बक्स (आंद्रे द जाइंट और टेड डिबायसी)
2 समरस्लैम 1989 28 अगस्त 1989 ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी मीडोलैंड्स एरीना ब्रूटस बीफकेक और हल्क होगन vs रैंडी सैवेज और ज़्यूस
3 समरस्लैम 1990 27 अगस्त 1990 फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया स्पेक्ट्रम अल्टीमेट वॉरियर vs रिक रूड (स्टील केज मैच)
4 समरस्लैम 1991 26 अगस्त 1991 न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क मैडिसन स्क्वायर गार्डन हल्क होगन और अल्टीमेट वॉरियर vs सार्जेंट स्लॉटर, जनरल अदनान और कर्नल मुस्तफा
5 समरस्लैम 1992 29 अगस्त 1992 लंदन, इंग्लैंड वेम्बली स्टेडियम ब्रेट “हिटमैन” हार्ट vs ब्रिटिश बुलडॉग
6 समरस्लैम 1993 30 अगस्त 1993 ऑबर्न हिल्स, मिशिगन द पैलेस ऑफ ऑबर्न हिल्स योकोज़ुना vs लेक्स लूगर
7 समरस्लैम 1994 29 अगस्त 1994 शिकागो, इलिनॉय यूनाइटेड सेंटर द अंडरटेकर vs द अंडरटेकर
8 समरस्लैम 1995 27 अगस्त 1995 पिट्सबर्ग, पेनसिल्वेनिया सिविक एरीना डीज़ल vs किंग मेबल
9 समरस्लैम 1996 18 अगस्त 1996 क्लीवलैंड, ओहायो गंड एरीना शॉन माइकल्स vs वेडर
10 समरस्लैम 1997 3 अगस्त 1997 ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस एरीना द अंडरटेकर vs ब्रेट हार्ट
11 समरस्लैम 1998 30 अगस्त 1998 न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्क मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन vs द अंडरटेकर
12 समरस्लैम 1999 22 अगस्त 1999 मिनियापोलिस, मिनेसोटा टारगेट सेंटर स्टीव ऑस्टिन vs मैनकाइंड vs ट्रिपल एच
13 समरस्लैम 2000 27 अगस्त 2000 रैले, नॉर्थ कैरोलाइना रैले एंटरटेनमेंट एंड स्पोर्ट्स एरीना द रॉक vs कर्ट एंगल vs ट्रिपल एच
14 समरस्लैम 2001 19 अगस्त 2001 सैन होज़े, कैलिफोर्निया कॉम्पैक सेंटर बुकर टी vs द रॉक
15 समरस्लैम 2002 25 अगस्त 2002 यूनियनडेल, न्यूयॉर्क नासाउ कोलिज़ियम द रॉक vs ब्रॉक लैसनर
16 समरस्लैम 2003 24 अगस्त 2003 फीनिक्स, एरिज़ोना अमेरिका वेस्ट एरीना ट्रिपल एच vs गोल्डबर्ग vs केविन नैश vs रैंडी ऑर्टन vs शॉन माइकल्स vs क्रिस जेरिको (एलिमिनेशन चैंबर मैच)
17 समरस्लैम 2004 15 अगस्त 2004 टोरंटो, ओंटारियो (कनाडा) एयर कनाडा सेंटर क्रिस बेनोइट vs रैंडी ऑर्टन
18 समरस्लैम 2005 21 अगस्त 2005 वॉशिंगटन डी.सी. एमसीआई सेंटर हल्क होगन vs शॉन माइकल्स
19 समरस्लैम 2006 20 अगस्त 2006 बोस्टन, मैसाचुसेट्स टीडी बैंकनॉर्थ गार्डन एज vs जॉन सीना
20 समरस्लैम 2007 26 अगस्त 2007 ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी कॉन्टिनेंटल एयरलाइंस एरीना जॉन सीना vs रैंडी ऑर्टन
21 समरस्लैम 2008 17 अगस्त 2008 इंडियानापोलिस, इंडियाना कॉन्सेको फील्डहाउस एज vs द अंडरटेकर (हेल इन ए सेल)
22 समरस्लैम 2009 23 अगस्त 2009 लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया स्टेपल्स सेंटर जेफ हार्डी vs सीएम पंक (टेबल्स, लैडर्स एंड चेयर्स मैच)
23 समरस्लैम 2010 15 अगस्त 2010 लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया स्टेपल्स सेंटर टीम WWE vs द नेक्सस
24 समरस्लैम 2011 14 अगस्त 2011 लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया स्टेपल्स सेंटर सीएम पंक vs जॉन सीना
25 समरस्लैम 2012 19 अगस्त 2012 लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया स्टेपल्स सेंटर ब्रॉक लैसनर vs ट्रिपल एच (नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच)
26 समरस्लैम 2013 18 अगस्त 2013 लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया स्टेपल्स सेंटर जॉन सीना vs डेनियल ब्रायन
27 समरस्लैम 2014 17 अगस्त 2014 लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्निया स्टेपल्स सेंटर जॉन सीना vs ब्रॉक लैसनर
28 समरस्लैम 2015 23 अगस्त 2015 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क बार्कलेज सेंटर ब्रॉक लैसनर vs द अंडरटेकर
29 समरस्लैम 2016 21 अगस्त 2016 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क बार्कलेज सेंटर ब्रॉक लैसनर vs रैंडी ऑर्टन
30 समरस्लैम 2017 20 अगस्त 2017 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क बार्कलेज सेंटर ब्रॉक लैसनर vs ब्रॉन स्ट्रोमैन vs रोमन रेंस vs समोआ जो
31 समरस्लैम 2018 19 अगस्त 2018 ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क बार्कलेज सेंटर ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस
32 समरस्लैम 2019 11 अगस्त 2019 टोरंटो, ओंटारियो, कनाडा स्कोटियाबैंक एरिना ब्रॉक लैसनर (c) बनाम सेथ रोलिंस
(WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए)
33 समरस्लैम 2020 23 अगस्त 2020 ऑरलैंडो, फ्लोरिडा एमवे सेंटर स्थित WWE थंडरडोम ब्रौन स्ट्रॉमैन (c) बनाम “द फीन्ड” ब्रे वायट
(WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ‘फॉल्स काउंट एनीवेयर’ मैच)
34 समरस्लैम 2021 21 अगस्त 2021 पैराडाइज, नेवाडा एलिजियंट स्टेडियम रोमन रेंस (c) बनाम जॉन सीना
(WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए)
35 समरस्लैम 2022 30 जुलाई 2022 नैशविले, टेनेसी निसान स्टेडियम रोमन रेंस (c) बनाम ब्रॉक लैसनर
(अविवादित WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ‘लास्ट मैन स्टैंडिंग’ मैच)
36 समरस्लैम 2023 5 अगस्त 2023 डेट्रॉइट, मिशिगन फोर्ड फील्ड रोमन रेंस (c) बनाम जे उसो
(ट्राइबल कॉम्बैट मैच – अविवादित WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और अनोआई परिवार के ट्राइबल चीफ के पद के लिए)
37 समरस्लैम 2024 3 अगस्त 2024 क्लीवलैंड, ओहायो क्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियम कोडी रोड्स (c) बनाम सोलो सिकोआ
(अविवादित WWE चैंपियनशिप के लिए ‘ब्लडलाइन रूल्स’ मैच)
38 समरस्लैम 2025 2 अगस्त 2025 ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी मेटलाइफ स्टेडियम गुंथर (c) बनाम सीएम पंक (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए)
फिर सीएम पंक (c) बनाम सेथ रोलिंस (रोलिंस के ‘मनी इन द बैंक’ कैश-इन मैच में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए)
3 अगस्त 2025 East Rutherford, New Jersey मेटलाइफ स्टेडियम जॉन सीना (c) बनाम कोडी रोड्स
(अविवादित WWE चैंपियनशिप के लिए ‘स्ट्रीट फाइट’ मैच)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here