WWE SummerSlam: 38 वर्षों का रोमांच, कैसे बना रेसलिंग का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट

0

नई दिल्ली : डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट से पहले अगर इसके इतिहास पर नजर डालें, तो पता चलता है कि इसकी शुरुआत करीब 38 साल पहले, वर्ष 1988 में हुई थी। यह डब्ल्यूडब्ल्यूई का पहला पे-पर-व्यू (पीपीवी) इवेंट था और तब से हर साल रेसलिंग प्रशंसकों के लिए सबसे बड़े आकर्षणों में शामिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “द बिगेस्ट पार्टी ऑफ द समर” के नाम से मशहूर समरस्लैम को आज रेसलमेनिया के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई का दूसरा सबसे बड़ा वार्षिक इवेंट माना जाता है।

वर्तमान में यह रेसलमेनिया, रॉयल रम्बल, सर्वाइवर सीरीज और मनी इन द बैंक के साथ WWE के ‘Big Five’ इवेंट्स में शामिल है। इस साल समरस्लैम का 38वां संस्करण होने वाला है। ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर का केज मैच (Hell In A Cell) पर सभी की नजरें होंगी। इसके अलावा मौजूदा चैंपियन रोमन रेंस की भिड़ंत सैथ रॉलिंस से होने वाली है। ऐसे ही कई धमाकेदार मुकाबलों का गवाह इस साल बनेगा मिनियापोलिस स्थित यूएस बैंक स्टेडियम। 1 और 2 अगस्त की रात यह इवेंट आयोजित होगा।

38 साल पहले ऐसे हुई थी डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SummerSlam का पहला आयोजन 29 अगस्त 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था। उस समय WWE (तब WWF) के चेयरमैन विंस मैकमैहन ने प्रोफेशनल रेसलिंग में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अगस्त महीने के लिए एक बड़े पे-पर-व्यू इवेंट के रूप में इसकी शुरुआत की थी। इससे पहले कंपनी रेसलमेनिया, रॉयल रम्बल और सर्वाइवर सीरीज जैसे बड़े इवेंट आयोजित कर चुकी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1980 के दशक के आखिर में WWF की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी National Wrestling Alliance (NWA) की Jim Crockett Promotions थी। Starrcade, Bunkhouse Stampede और Clash of the Champions जैसे इवेंट्स के जवाब में WWF ने लगातार नए मेगा इवेंट लॉन्च किए। इसी के खिलाफ एक रणनीति का हिस्सा था SummerSlam, जिसने बाद में कंपनी के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में जगह बना ली।

कोरोना संकट के बीच बायो-सिक्योर बबल में हुआ डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम

साल 2020 में कोरोना महामारी के कारण डब्ल्यूडब्ल्यूई समरस्लैम का आयोजन दर्शकों के बिना डब्ल्यूडब्ल्यूई थंडरडोम से किया गया। यह डब्ल्यूडब्ल्यूई का पहला बड़ा पे-पर-व्यू (पीपीवी) और लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट था, जिसे बायो-सिक्योर बबल के भीतर आयोजित किया गया। थंडरडोम में करीब 1,000 एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं, जिनके माध्यम से दुनिया भर के प्रशंसक वर्चुअल रूप से इस आयोजन का हिस्सा बने। इसके अलावा ड्रोन, लेजर, पायरो तकनीक, स्मोक इफेक्ट और डिजिटल प्रोजेक्शन का इस्तेमाल कर रेसलरों की एंट्री को पहले से कहीं अधिक भव्य और रोमांचक बनाया गया।

1988 से शुरू हुआ SummerSlam आज WWE के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में शामिल है। 1992 का ऐतिहासिक वेम्बली शो, ThunderDome युग, रिकॉर्ड कमाई वाला 2023 संस्करण और 2025 से दो दिनों के इस आयोजन की शुरुआत जैसे कई महत्वपूर्ण पड़ाव इस इवेंट को खास बनाते हैं। समय के साथ इसके प्रसारण, आयोजन स्थल और प्रारूप में बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन SummerSlam आज भी WrestleMania के बाद WWE का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन माना जाता है।

WWE इतिहास में अब तक आयोजित हुए सभी समरस्लैम का रिकॉर्ड
क्रमइवेंटतारीखशहरवेन्यूमेन इवेंट
1समरस्लैम 198829 अगस्त 1988न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्कमैडिसन स्क्वायर गार्डनद मेगा पावर्स (हल्क होगन और रैंडी सैवेज) vs द मेगा बक्स (आंद्रे द जाइंट और टेड डिबायसी)
2समरस्लैम 198928 अगस्त 1989ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सीमीडोलैंड्स एरीनाब्रूटस बीफकेक और हल्क होगन vs रैंडी सैवेज और ज़्यूस
3समरस्लैम 199027 अगस्त 1990फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनियास्पेक्ट्रमअल्टीमेट वॉरियर vs रिक रूड (स्टील केज मैच)
4समरस्लैम 199126 अगस्त 1991न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्कमैडिसन स्क्वायर गार्डनहल्क होगन और अल्टीमेट वॉरियर vs सार्जेंट स्लॉटर, जनरल अदनान और कर्नल मुस्तफा
5समरस्लैम 199229 अगस्त 1992लंदन, इंग्लैंडवेम्बली स्टेडियमब्रेट “हिटमैन” हार्ट vs ब्रिटिश बुलडॉग
6समरस्लैम 199330 अगस्त 1993ऑबर्न हिल्स, मिशिगनद पैलेस ऑफ ऑबर्न हिल्सयोकोज़ुना vs लेक्स लूगर
7समरस्लैम 199429 अगस्त 1994शिकागो, इलिनॉययूनाइटेड सेंटरद अंडरटेकर vs द अंडरटेकर
8समरस्लैम 199527 अगस्त 1995पिट्सबर्ग, पेनसिल्वेनियासिविक एरीनाडीज़ल vs किंग मेबल
9समरस्लैम 199618 अगस्त 1996क्लीवलैंड, ओहायोगंड एरीनाशॉन माइकल्स vs वेडर
10समरस्लैम 19973 अगस्त 1997ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सीकॉन्टिनेंटल एयरलाइंस एरीनाद अंडरटेकर vs ब्रेट हार्ट
11समरस्लैम 199830 अगस्त 1998न्यूयॉर्क सिटी, न्यूयॉर्कमैडिसन स्क्वायर गार्डनस्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन vs द अंडरटेकर
12समरस्लैम 199922 अगस्त 1999मिनियापोलिस, मिनेसोटाटारगेट सेंटरस्टीव ऑस्टिन vs मैनकाइंड vs ट्रिपल एच
13समरस्लैम 200027 अगस्त 2000रैले, नॉर्थ कैरोलाइनारैले एंटरटेनमेंट एंड स्पोर्ट्स एरीनाद रॉक vs कर्ट एंगल vs ट्रिपल एच
14समरस्लैम 200119 अगस्त 2001सैन होज़े, कैलिफोर्नियाकॉम्पैक सेंटरबुकर टी vs द रॉक
15समरस्लैम 200225 अगस्त 2002यूनियनडेल, न्यूयॉर्कनासाउ कोलिज़ियमद रॉक vs ब्रॉक लैसनर
16समरस्लैम 200324 अगस्त 2003फीनिक्स, एरिज़ोनाअमेरिका वेस्ट एरीनाट्रिपल एच vs गोल्डबर्ग vs केविन नैश vs रैंडी ऑर्टन vs शॉन माइकल्स vs क्रिस जेरिको (एलिमिनेशन चैंबर मैच)
17समरस्लैम 200415 अगस्त 2004टोरंटो, ओंटारियो (कनाडा)एयर कनाडा सेंटरक्रिस बेनोइट vs रैंडी ऑर्टन
18समरस्लैम 200521 अगस्त 2005वॉशिंगटन डी.सी.एमसीआई सेंटरहल्क होगन vs शॉन माइकल्स
19समरस्लैम 200620 अगस्त 2006बोस्टन, मैसाचुसेट्सटीडी बैंकनॉर्थ गार्डनएज vs जॉन सीना
20समरस्लैम 200726 अगस्त 2007ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सीकॉन्टिनेंटल एयरलाइंस एरीनाजॉन सीना vs रैंडी ऑर्टन
21समरस्लैम 200817 अगस्त 2008इंडियानापोलिस, इंडियानाकॉन्सेको फील्डहाउसएज vs द अंडरटेकर (हेल इन ए सेल)
22समरस्लैम 200923 अगस्त 2009लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्नियास्टेपल्स सेंटरजेफ हार्डी vs सीएम पंक (टेबल्स, लैडर्स एंड चेयर्स मैच)
23समरस्लैम 201015 अगस्त 2010लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्नियास्टेपल्स सेंटरटीम WWE vs द नेक्सस
24समरस्लैम 201114 अगस्त 2011लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्नियास्टेपल्स सेंटरसीएम पंक vs जॉन सीना
25समरस्लैम 201219 अगस्त 2012लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्नियास्टेपल्स सेंटरब्रॉक लैसनर vs ट्रिपल एच (नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच)
26समरस्लैम 201318 अगस्त 2013लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्नियास्टेपल्स सेंटरजॉन सीना vs डेनियल ब्रायन
27समरस्लैम 201417 अगस्त 2014लॉस एंजिलिस, कैलिफोर्नियास्टेपल्स सेंटरजॉन सीना vs ब्रॉक लैसनर
28समरस्लैम 201523 अगस्त 2015ब्रुकलिन, न्यूयॉर्कबार्कलेज सेंटरब्रॉक लैसनर vs द अंडरटेकर
29समरस्लैम 201621 अगस्त 2016ब्रुकलिन, न्यूयॉर्कबार्कलेज सेंटरब्रॉक लैसनर vs रैंडी ऑर्टन
30समरस्लैम 201720 अगस्त 2017ब्रुकलिन, न्यूयॉर्कबार्कलेज सेंटरब्रॉक लैसनर vs ब्रॉन स्ट्रोमैन vs रोमन रेंस vs समोआ जो
31समरस्लैम 201819 अगस्त 2018ब्रुकलिन, न्यूयॉर्कबार्कलेज सेंटरब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस
32समरस्लैम 201911 अगस्त 2019टोरंटो, ओंटारियो, कनाडास्कोटियाबैंक एरिनाब्रॉक लैसनर (c) बनाम सेथ रोलिंस
(WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए)
33समरस्लैम 202023 अगस्त 2020ऑरलैंडो, फ्लोरिडाएमवे सेंटर स्थित WWE थंडरडोमब्रौन स्ट्रॉमैन (c) बनाम “द फीन्ड” ब्रे वायट
(WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ‘फॉल्स काउंट एनीवेयर’ मैच)
34समरस्लैम 202121 अगस्त 2021पैराडाइज, नेवाडाएलिजियंट स्टेडियमरोमन रेंस (c) बनाम जॉन सीना
(WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए)
35समरस्लैम 202230 जुलाई 2022नैशविले, टेनेसीनिसान स्टेडियमरोमन रेंस (c) बनाम ब्रॉक लैसनर
(अविवादित WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ‘लास्ट मैन स्टैंडिंग’ मैच)
36समरस्लैम 20235 अगस्त 2023डेट्रॉइट, मिशिगनफोर्ड फील्डरोमन रेंस (c) बनाम जे उसो
(ट्राइबल कॉम्बैट मैच – अविवादित WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और अनोआई परिवार के ट्राइबल चीफ के पद के लिए)
37समरस्लैम 20243 अगस्त 2024क्लीवलैंड, ओहायोक्लीवलैंड ब्राउन्स स्टेडियमकोडी रोड्स (c) बनाम सोलो सिकोआ
(अविवादित WWE चैंपियनशिप के लिए ‘ब्लडलाइन रूल्स’ मैच)
38समरस्लैम 20252 अगस्त 2025ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सीमेटलाइफ स्टेडियमगुंथर (c) बनाम सीएम पंक (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए)
फिर सीएम पंक (c) बनाम सेथ रोलिंस (रोलिंस के ‘मनी इन द बैंक’ कैश-इन मैच में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए)
3 अगस्त 2025East Rutherford, New Jerseyमेटलाइफ स्टेडियमजॉन सीना (c) बनाम कोडी रोड्स
(अविवादित WWE चैंपियनशिप के लिए ‘स्ट्रीट फाइट’ मैच)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here