टेबल टेनिस के महाकुंभ का आगाज, CM रेखा गुप्ता ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

0

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आगाज आज से होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जुलाई से 2 अगस्त तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे सभी देशों के खिलाड़ियों को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की है। इस चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली सरकार और टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 टूर्नामेंट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, सिंगापुर, स्कॉटलैंड, वेल्स, नाइजीरिया, केन्या, जमैका और त्रिनिदाद और टोबैगो जैसे देश हिस्सा ले रहे हैं. इसमें कई कैटेगरी में मुकाबले होंगे और 2 अगस्त को फाइनल के साथ इसका समापन होगा. इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली में होने वाला यह अपने आप में सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट है, जिसे दिल्ली सरकार ने होस्ट किया है. मेरी और से सभी खिलाड़ियों को बहुत ढेर सारी शुभकामनाएं.’

CM रेखा गुप्ता ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोलीं- बेस्ट ऑफ लक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘हमारी स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को बधाई, जिन्होंने ये शानदार इवेंट यहां किया है. आज डेफिनिट्ली ये बहुत गर्व का मोमेंट है और दिल्ली अपने आप को पूरी तरीके से तैयार कर रही है.’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा, ‘यह दिल्ली का गौरव है. दिल्ली के बदलते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम की ये पहचान है कि दिल्ली आज कॉमनवेल्थ नेशन्स का टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है. इसमें 25 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.’

खेल मंत्री आशीष सूद ने खिलाड़ियों को दिया खास संदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली में एक बेहतर स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में लगातार सुधार किए गए हैं। आशीष सूद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खिलाड़ियों के लिए जिस तरह का मजबूत खेल तंत्र विकसित किया गया है, उसी दिशा में दिल्ली सरकार भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप की पहल की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि इस तरह की सुविधाओं और बेहतर माहौल से खिलाड़ियों व युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here