श्रीलंका में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, अश्विन टॉप पर; जडेजा भी टॉप-15 में शामिल

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम इंडिया श्रीलंका रवाना होगी। इस दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड का ऐलान भी हो चुका है। मौजूदा 15 सदस्यीय टीम में 12 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक श्रीलंका में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। वहीं, श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन इस सूची में शीर्ष पर हैं। खास बात यह है कि रविंद्र जडेजा मौजूदा भारतीय स्क्वाड से इस सूची में शामिल इकलौते गेंदबाज हैं।

भारत के लिए श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। उनके बाद नंबर 2 पर इस लिस्ट में अनिल कुंबले हैं। वहीं श्रीलंका में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 15 भारतीयों में अकेले रविंद्र जडेजा मौजूद हैं। जडेजा इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। वहीं टॉप 15 में उनके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं है जो मौजूदा टीम का हिस्सा है। अश्विन ने भारत के लिए श्रीलंकाई सरजमीं पर सबसे ज्यादा 38 विकेट 6 मैचों की 12 पारियों में लिए हैं। वहीं कुंबले के नाम 30 और हरभजन सिंह के नाम 26 विकेट दर्ज हैं। मौजूदा भारतीय टेस्ट स्क्वाड में शामिल कुलदीप यादव ने यहां 1 मैच खेलते हुए 5 विकेट झटके हैं।

श्रीलंका में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले टॉप 15 भारतीय गेंदबाज
खिलाड़ीमैचपारीओवरमेडनरनविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (BBI)मैच में सर्वश्रेष्ठ (BBM)औसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट5 विकेट10 विकेट
रविचंद्रन अश्विन612260.447820386/4610/16021.573.1441.131
अनिल कुंबले913465.1831339305/878/17244.632.8793.110
हरभजन सिंह1016402.5601263266/10210/15348.573.1392.911
ईशांत शर्मा916260.350947265/548/8636.423.6360.110
अमित मिश्रा48138.215412194/437/7221.682.9743.600
ज़हीर खान610190.526719184/767/13839.943.7663.600
कपिल देव611222.569531163/745/11033.182.3883.500
बीकेवी प्रसाद68194.036666145/727/12447.573.4383.110
चेतन शर्मा36109.012383145/1186/17327.353.5146.710
रविंद्र जडेजा24108.218374135/1527/23628.763.4550.010
मनोज प्रभाकर3591.531223123/436/9218.582.4245.900
उमेश यादव510111.120429112/213/12939.003.8560.600
मोहम्मद शमी3660.513177103/325/4917.702.9036.500
प्रज्ञान ओझा36164.03151584/1157/20464.373.14123.000
जवागल श्रीनाथ3558.51419285/1145/11424.003.2644.110
श्रीलंका दौरे पर उतरेगी टीम इंडिया, देखें टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल [कप्तान], केएल राहुल [उप-कप्तान], यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत [विकेटकीपर], साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल [विकेटकीपर], रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
*– सब्जेक्ट टू फिटनेस (फिट होने पर ही खेलेंगे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here