11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में एमपी पुलिस की महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0
रेगू इवेंट में तृप्ति पांडे, दीप्ति पटेल व दीक्षा शर्मा ने जीता कांस्य पदक, तुंगल इवेंट में दीक्षा शर्मा को भी मिला ब्रॉन्ज

भोपाल। हैदराबाद के गच्चीबौली इंडोर स्टेडियम में 23 से 30 जुलाई, 2026 तक आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश पुलिस की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता के रेगू इवेंट में तृप्ति पांडे, दीप्ति पटेल एवं दीक्षा शर्मा की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं तुंगल इवेंट में दीक्षा शर्मा ने व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश पुलिस की खेल प्रतिभा का एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

पदक विजेता
  •  रेगू इवेंट (कांस्य पदक): तृप्ति पांडे, दीप्ति पटेल एवं दीक्षा शर्मा
  • तुंगल इवेंट (कांस्य पदक): दीक्षा शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here