CWG 2026: नीरज चोपड़ा पर सबकी नजरें, 9वें दिन भारत के 6 पदक दांव पर

0

नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के सामने 6 पदक जीतने का मौका होगा। इस दिन सभी की नजरें टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जो जैवलिन थ्रो में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इसी स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर और अनिमेष कुजुर से भी पदक की उम्मीदें होंगी। खबर लिखे जाने तक 8वें दिन भारत के खाते में कोई पदक नहीं आया था, हालांकि कुछ स्पर्धाओं के मुकाबले देर रात खेले जाने बाकी थे।

भारत के लिए 8वें दिन के बाकी बचे मुकाबलों में भी कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। वेटलिफ्टिंग के 110 किलोग्राम वर्ग फाइनल में लवप्रीत सिंह पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। इसके अलावा अनिमेष कुजुर 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जबकि तेजस्विन शंकर पुरुष डिकैथलॉन में मुकाबला करेंगे। महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालिरमना और निधि रानी से भी पदक की उम्मीदें होंगी। इसके साथ ही तेजस्विन शंकर का 400 मीटर डिकैथलॉन इवेंट और पारुल चौधरी का 5000 मीटर फाइनल भी होना है।

CWG 2026 डे-9 शेड्यूल: नीरज चोपड़ा पर नजरें, जानें भारत के सभी मुकाबलों की टाइमिंग
समय (IST) खेल मुकाबला / खिलाड़ी
2:35 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स
3:15 PM बॉक्सिंग प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया) – महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल
3:20 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो
3:30 PM से जूडो हर्ष सिंह बनाम चिकोंडी कथेवेरा (मलावी) – पुरुष -60 किग्रा, राउंड ऑफ 16 (मैच नंबर 3, मैट-1)
3:30 PM से जूडो श्रद्धा चोपड़े बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन) – महिला -52 किग्रा, राउंड ऑफ 16 (मैच नंबर 6, मैट-1)
3:30 PM से जूडो रोहित बसीर माजगुल बनाम सैमुअल रिबेरो (मोजाम्बिक) – पुरुष -66 किग्रा, राउंड ऑफ 16 (मैच नंबर 8, मैट-1)
3:30 PM से जूडो अस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड) – महिला -48 किग्रा क्वार्टर फाइनल (मैच नंबर 12, मैट-1)
3:30 PM से जूडो यामिनी मौर्य बनाम TBD – महिला -47 किग्रा क्वार्टर फाइनल (मैच नंबर 21, मैट-2)
नोट जूडो भारतीय खिलाड़ी जीतने पर दिन में आगे के राउंड में भी खेलेंगे।
4:05 PM एथलेटिक्स विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर और नीरू पाठक – मिश्रित 4×400 मीटर रिले हीट्स
4:30 PM बॉक्सिंग अंकुश पंघाल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा) – पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल
5:00 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट
5:15 PM बॉल्स भारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स – पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
5:21 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार और रोजित यांगलेम – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट राउंड-1
7:15 PM बॉक्सिंग जैसमीन लांबोरिया बनाम रापेलांग मासेलेला (लेसोथो) – महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल
7:30 PM बॉक्सिंग अरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स) – महिला 70 किग्रा सेमीफाइनल
8:15 PM बॉक्सिंग जदुमणि सिंह बनाम फिलिप पुमुलो मुताकेला हाओसेब (नामीबिया) – पुरुष 55 किग्रा सेमीफाइनल
8:30 PM ट्रैक साइक्लिंग डेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन राउंड-1
10:20 PM बॉल्स नयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड मकांडाविरे (जाम्बिया) – महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले
10:46 PM ट्रैक साइक्लिंग दिनेश कुमार और रोजित यांगलेम – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल (पदक मुकाबला, राउंड-1 से क्वालिफाई करने पर)
11:01 PM ट्रैक साइक्लिंग डेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन राउंड-2 (राउंड-1 से क्वालिफाई करने पर)
11:30 PM बॉक्सिंग साक्षी चौधरी बनाम एम्बर-जेन वॉल (कनाडा) – महिला 51 किग्रा सेमीफाइनल
11:30 PM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो
11:45 PM ट्रैक साइक्लिंग डेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन फाइनल (पदक मुकाबला, राउंड-1 से क्वालिफाई करने पर)
12:15 AM बॉक्सिंग प्रिया घंघास बनाम लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड) – महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल
12:45 AM एथलेटिक्स नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह – पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (पदक मुकाबला)
12:45 AM बॉक्सिंग लवलीना बोरगोहेन बनाम तारोना खानुम बादी पासोनी ताफाकी (तुवालु) – महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल
1:05 AM एथलेटिक्स तेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर (डेकाथलॉन का अंतिम इवेंट, इसके बाद पदक तय होंगे)
1:15 AM बॉक्सिंग सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स) – पुरुष 60 किग्रा सेमीफाइनल
1:30 AM बॉक्सिंग नरेंद्र बरवाल बनाम निगेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो) – पुरुष 90+ किग्रा सेमीफाइनल
1:30 AM एथलेटिक्स यशस पालाक्षा और संतोष कुमार थमिलारासन – पुरुष 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (पदक मुकाबला)
1:55 AM एथलेटिक्स अनिमेष कुजूर – पुरुष 200 मीटर फाइनल (पदक मुकाबला)
भारत के लिए अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
क्रमांक खिलाड़ी खेल पदक
1 मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग स्वर्ण
2 शर्मिला महिला शॉट पुट F57 स्वर्ण
3 ऋषिकांता सिंह चाननबाम वेटलिफ्टिंग रजत
4 राजा मुथुपांडी वेटलिफ्टिंग रजत
5 ज्ञानेश्वरी यादव वेटलिफ्टिंग रजत
6 अजय बाबू वेटलिफ्टिंग रजत
7 सर्वेश कुशारे पुरुष हाई जंप रजत
8 झांडू कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग कांस्य
9 बिंद्यारानी देवी वेटलिफ्टिंग कांस्य
10 शिल्पा शायला महिला शॉट पुट F57 कांस्य
11 हरजिंदर कौर वेटलिफ्टिंग रजत
12 गुलवीर सिंह 10 हजार मीटर रेस रजत
13 दिलीप गावित पुरुष 100 मीटर (पैरा एथलेटिक्स) स्वर्ण
14 मुरली श्रीशंकर लॉन्ग जम्प रजत
15 मोहम्मद बासिल पुरुष 100 मीटर (पैरा एथलेटिक्स) रजत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here