CWG 2026: नीरज चोपड़ा पर सबकी नजरें, 9वें दिन भारत के 6 पदक दांव पर

0

नई दिल्ली : ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत के सामने 6 पदक जीतने का मौका होगा। इस दिन सभी की नजरें टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पर रहेंगी, जो जैवलिन थ्रो में पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनके साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इसी स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर और अनिमेष कुजुर से भी पदक की उम्मीदें होंगी। खबर लिखे जाने तक 8वें दिन भारत के खाते में कोई पदक नहीं आया था, हालांकि कुछ स्पर्धाओं के मुकाबले देर रात खेले जाने बाकी थे।

भारत के लिए 8वें दिन के बाकी बचे मुकाबलों में भी कई बड़े खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। वेटलिफ्टिंग के 110 किलोग्राम वर्ग फाइनल में लवप्रीत सिंह पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। इसके अलावा अनिमेष कुजुर 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जबकि तेजस्विन शंकर पुरुष डिकैथलॉन में मुकाबला करेंगे। महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में सीमा कालिरमना और निधि रानी से भी पदक की उम्मीदें होंगी। इसके साथ ही तेजस्विन शंकर का 400 मीटर डिकैथलॉन इवेंट और पारुल चौधरी का 5000 मीटर फाइनल भी होना है।

CWG 2026 डे-9 शेड्यूल: नीरज चोपड़ा पर नजरें, जानें भारत के सभी मुकाबलों की टाइमिंग
समय (IST)खेलमुकाबला / खिलाड़ी
2:35 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर हर्डल्स
3:15 PMबॉक्सिंगप्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया) – महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल
3:20 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन डिस्कस थ्रो
3:30 PM सेजूडोहर्ष सिंह बनाम चिकोंडी कथेवेरा (मलावी) – पुरुष -60 किग्रा, राउंड ऑफ 16 (मैच नंबर 3, मैट-1)
3:30 PM सेजूडोश्रद्धा चोपड़े बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन) – महिला -52 किग्रा, राउंड ऑफ 16 (मैच नंबर 6, मैट-1)
3:30 PM सेजूडोरोहित बसीर माजगुल बनाम सैमुअल रिबेरो (मोजाम्बिक) – पुरुष -66 किग्रा, राउंड ऑफ 16 (मैच नंबर 8, मैट-1)
3:30 PM सेजूडोअस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड) – महिला -48 किग्रा क्वार्टर फाइनल (मैच नंबर 12, मैट-1)
3:30 PM सेजूडोयामिनी मौर्य बनाम TBD – महिला -47 किग्रा क्वार्टर फाइनल (मैच नंबर 21, मैट-2)
नोटजूडोभारतीय खिलाड़ी जीतने पर दिन में आगे के राउंड में भी खेलेंगे।
4:05 PMएथलेटिक्सविशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर और नीरू पाठक – मिश्रित 4×400 मीटर रिले हीट्स
4:30 PMबॉक्सिंगअंकुश पंघाल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा) – पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल
5:00 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट
5:15 PMबॉल्सभारत (दिनेश कुमार, नवनीत सिंह) बनाम फॉकलैंड आइलैंड्स – पुरुष पेयर्स सेक्शनल प्ले
5:21 PMट्रैक साइक्लिंगदिनेश कुमार और रोजित यांगलेम – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट राउंड-1
7:15 PMबॉक्सिंगजैसमीन लांबोरिया बनाम रापेलांग मासेलेला (लेसोथो) – महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल
7:30 PMबॉक्सिंगअरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स) – महिला 70 किग्रा सेमीफाइनल
8:15 PMबॉक्सिंगजदुमणि सिंह बनाम फिलिप पुमुलो मुताकेला हाओसेब (नामीबिया) – पुरुष 55 किग्रा सेमीफाइनल
8:30 PMट्रैक साइक्लिंगडेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन राउंड-1
10:20 PMबॉल्सनयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड मकांडाविरे (जाम्बिया) – महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले
10:46 PMट्रैक साइक्लिंगदिनेश कुमार और रोजित यांगलेम – पुरुष 4000 मीटर इंडिविजुअल पर्स्यूट फाइनल (पदक मुकाबला, राउंड-1 से क्वालिफाई करने पर)
11:01 PMट्रैक साइक्लिंगडेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन राउंड-2 (राउंड-1 से क्वालिफाई करने पर)
11:30 PMबॉक्सिंगसाक्षी चौधरी बनाम एम्बर-जेन वॉल (कनाडा) – महिला 51 किग्रा सेमीफाइनल
11:30 PMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन जैवलिन थ्रो
11:45 PMट्रैक साइक्लिंगडेविड बेकहम एलकाचोहटूंगो और जेमश सिंह कीथेल्लाकराम – पुरुष केरिन फाइनल (पदक मुकाबला, राउंड-1 से क्वालिफाई करने पर)
12:15 AMबॉक्सिंगप्रिया घंघास बनाम लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड) – महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल
12:45 AMएथलेटिक्सनीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यश वीर सिंह – पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (पदक मुकाबला)
12:45 AMबॉक्सिंगलवलीना बोरगोहेन बनाम तारोना खानुम बादी पासोनी ताफाकी (तुवालु) – महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल
1:05 AMएथलेटिक्सतेजस्विन शंकर – पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर (डेकाथलॉन का अंतिम इवेंट, इसके बाद पदक तय होंगे)
1:15 AMबॉक्सिंगसचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलन (वेल्स) – पुरुष 60 किग्रा सेमीफाइनल
1:30 AMबॉक्सिंगनरेंद्र बरवाल बनाम निगेल पॉल (त्रिनिदाद और टोबैगो) – पुरुष 90+ किग्रा सेमीफाइनल
1:30 AMएथलेटिक्सयशस पालाक्षा और संतोष कुमार थमिलारासन – पुरुष 400 मीटर हर्डल्स फाइनल (पदक मुकाबला)
1:55 AMएथलेटिक्सअनिमेष कुजूर – पुरुष 200 मीटर फाइनल (पदक मुकाबला)
भारत के लिए अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी
क्रमांकखिलाड़ीखेलपदक
1मीराबाई चानूवेटलिफ्टिंगस्वर्ण
2शर्मिलामहिला शॉट पुट F57स्वर्ण
3ऋषिकांता सिंह चाननबामवेटलिफ्टिंगरजत
4राजा मुथुपांडीवेटलिफ्टिंगरजत
5ज्ञानेश्वरी यादववेटलिफ्टिंगरजत
6अजय बाबूवेटलिफ्टिंगरजत
7सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपरजत
8झांडू कुमारपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
9बिंद्यारानी देवीवेटलिफ्टिंगकांस्य
10शिल्पा शायलामहिला शॉट पुट F57कांस्य
11हरजिंदर कौरवेटलिफ्टिंगरजत
12गुलवीर सिंह10 हजार मीटर रेसरजत
13दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर (पैरा एथलेटिक्स)स्वर्ण
14मुरली श्रीशंकरलॉन्ग जम्परजत
15मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर (पैरा एथलेटिक्स)रजत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here