कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: गुलवीर सिंह ने दो पदकों से बढ़ाया भारत का गौरव

0

नई दिल्ली : भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। शनिवार (1 अगस्त) को उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले 28 जुलाई को मौजूदा एशियाई चैंपियन गुलवीर ने 10000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था। इसी के साथ वह एक ही राष्ट्रमंडल खेल में एथलेटिक्स में दो पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट भी बन गए, जो भारतीय एथलेटिक्स के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

गुलवीर 13 मिनट 24.95 सेकंड का समय निकालकर 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे। कीनिया के मैथ्यू किपचुंबा किपसांग ने 13 मिनट 23.61 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। आस्ट्रेलिया के की रॉबिनसन ने रजत पदक हासिल किया। भारत के 28 वर्ष के गुलवीर के नाम 5000 और 10000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। गुलवीर ने 10000 मीटर में हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में कांस्य पदक जीता था।

गुलवीर की सफलता की उड़ान

गुलवीर ने 10000 मीटर में हांगझोउ एशियाई खेल 2023 में कांस्य पदक जीता था। गुलवीर ने 10000 मीटर दौड़ की तरह लीडिंग ग्रुप के साथ रहने, जरूरत पड़ने पर तेजी से दौड़ने और आखिरी 400मीटर में रफ्तार तेज करने की रणनीति अपनाई। गुलवीर 4000मीटर के आखिर में चौथे नंबर पर थे और आखिरी 400मीटर में रफ्तार पकड़ा और मेडल अपने नाम किया।

एथलेटिक्स में भारत ने छुआ दोहरे अंक का आंकड़ा, झटका 10वां मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। इनमें पांच रजत और पांच कांस्य पदक शामिल रहे। हालांकि भारतीय एथलीट इस बार स्वर्ण पदक जीतने में सफल नहीं हो सके, लेकिन पदकों की संख्या के लिहाज से यह प्रदर्शन बेहद उल्लेखनीय रहा। इससे पहले भारत ने बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स में आठ पदक जीते थे। वहीं, 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में मिले 12 पदकों के बाद यह एथलेटिक्स में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here