बॉक्सिंग में भारत का जलवा, पदक तालिका में 10वें से चौथे स्थान पर लगाई छलांग

0

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की पदक संख्या में बड़ा इजाफा किया। बॉक्सिंग में भारत का दबदबा देखने को मिला, जहां मुक्केबाजों ने कुल 10 पदक जीते, जिनमें 7 स्वर्ण और 3 रजत शामिल रहे। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए और रिंग में भारत की बादशाहत कायम रखी। वहीं, जूडो और पैरा ट्रैक एवं फील्ड में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने पुरुषों में गोल्ड जीता। देश ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इस स्पर्धा में अपना अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। मुक्केबाजों के इस शानदार प्रदर्शन से भारत 13 गोल्ड, 17 ​​सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ मेडल टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गया। वह 9वें दिन 10वें स्थान पर था। उसके कुल 39 पदक हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया 62 गोल्ड के साथ पदक तालिका में सबसे ऊपर है। इसके बाद इंग्लैंड (26 गोल्ड) और कनाडा (18 गोल्ड) हैं।

ऑस्ट्रेलिया का जलवा बरकरार, 158 पदक जीतकर बना नंबर-1

ऑस्ट्रेलिया ने 158 पदक झटके हैं। उन्होंने 65 गोल्ड, 41 रजत और 52 कांस्य पदक जीते हैं। इंग्लैंड के 102 पदक हैं। उसने 26 गोल्ड, 41 रजत और 35 कांस्य पदक जीते हैं। कनाडा ने 59 पदक जीते हैं। उसने 18 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 कांस्य पदक जीते हैं। भारत के 39 पदक जीते हैं। उसने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीते हैं। स्कॉटलैंड के 38 पदक हैं। उसने 13 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 कांस्य पदक जीते हैं।

24 पदकों के साथ नाइजीरिया का शानदार प्रदर्शन

नाइजीरिया के 24 पदक हैं। उसने 10 गोल्ड, 7 सिल्वर और 17 कांस्य पदक जीते हैं। जमैका ने 18 पदक जीते हैं। उसने 10 गोल्ड, 3 सिल्वर और 5 कांस्य पदक जीते हैं। न्यूजीलैंड के 28 पदक हैं। उसने 8 गोल्ड, 11 सिल्वर और 9 कांस्य पदक जीते हैं। वेल्स के 30 पदक हैं। उसने 8 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 कांस्य पदक जीते हैं। मलेशिया ने 14 पदक जीते हैं। उसने 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here