IND vs PAK के बाद एशियन लीजेंड्स लीग में धवन टॉप-5 में, परेरा बने नंबर-1 गेंदबाज

0

नई दिल्ली : एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के छठे मुकाबले में इंडिया रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से हराया। यह टूर्नामेंट में भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले इंडिया रॉयल्स ने अपने शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश टाइगर्स को 19 रन से मात दी थी। लगातार जीत के बाद भारतीय टीम अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस शानदार अभियान के बीच बल्लेबाजी रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाजों में दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में एक भारतीय गेंदबाज ने जगह बनाई है।

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें इंडिया रॉयल्स, श्रीलंका लायंस, पाकिस्तान पैंथर्स, अफगानिस्तान पठान्स, बांग्लादेश टाइगर्स और एशियन स्टार्स शामिल हैं। टूर्नामेंट में सभी टीमों ने अब तक अपने-अपने दो मुकाबले खेल लिए हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद अंकतालिका में श्रीलंका लायंस की टीम शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो सरुल कंवर शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि भारतीय खिलाड़ी ऋषि धवन शानदार प्रदर्शन के दम पर चौथे स्थान पर हैं। वहीं गेंदबाजी में थिसारा परेरा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया है, जबकि भारत के शादाब जकाती टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

इंडिया रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
रैंक खिलाड़ी टीम रन मैच पारी सर्वोच्च स्कोर औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s 4s 6s
1 सरुल कंवर IR 86 2 2 46 86.00 136.51 0 0 4 7
2 आलोक कपाली BT 65 2 2 59 65.00 110.17 0 1 5 3
3 असैला गुणरत्ने SLL 64 2 2 60 64.00 160.00 0 1 4 4
4 ऋषि धवन IR 62 2 2 50 31.00 131.91 0 1 5 3
5 मेवन फर्नांडो SLL 62 2 2 37 31.00 96.88 0 0 6 1
इंडिया रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
रैंक खिलाड़ी टीम विकेट मैच ओवर इकॉनमी
1 थिसारा परेरा SLL 5 2 8 5.25
2 आलोक कपाली BT 4 2 8 5.38
3 यासिर शाह PP 4 2 8 5.63
4 शादाब जकाती IR 4 2 8 7.13
5 सकलैन साजिब BT 3 2 8 5.38
इंडिया रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स मैच के बाद अंकतालिका
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक
1 इंडियन रॉयल्स (IR) 2 2 0 0 +1.085 4
2 श्रीलंकन लायंस (SLL) 2 2 0 0 +0.300 4
3 एशियन स्टार्स (AS) 1 1 0 0 +4.250 2
4 अफगानिस्तान पठान्स (AP) 1 0 1 0 +0.750 0
5 बांग्लादेश टाइगर्स (BT) 2 0 2 0 -0.400 0
6 पाकिस्तान पैंथर्स (PP) 2 0 2 0 -2.820 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here