ऋषभ पंत रच सकते हैं इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में टूट सकता है गेल-गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। इस दौरे के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव है। वहीं कप्तान शुभमन गिल, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत समेत 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलते नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी कठिन परिस्थितियों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुके ऋषभ पंत पर इस सीरीज में सभी की निगाहें रहेंगी। उनके पास श्रीलंका दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में छक्कों से जुड़ा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका भी होगा।

ऋषभ पंत ने अब तक टेस्ट क्रिकेट की 87 पारियों में 97 छक्के लगाए हैं। यदि वह श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में सिर्फ तीन छक्के और जड़ देते हैं, तो न केवल टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्कों का आंकड़ा छू लेंगे, बल्कि सबसे कम पारियों में 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। इसके साथ ही वह इस मामले में क्रिस गेल (98 टेस्ट छक्के) को पीछे छोड़ देंगे और एडम गिलक्रिस्ट (100 टेस्ट छक्के) की बराबरी भी कर लेंगे।

ऋषभ पंत की आंधी से दिग्गजों के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही क्रिस गेल और टिम साउदी से आगे निकल जाएंगे। वहीं तीसरा छक्का लगाते ही वह 100 छक्के पूरे करके एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर लेंगे। अगर वह चौथा छक्का लगाते हैं तो गिलक्रिस्ट से आगे निकल जाएंगे। इस लिस्ट में नंबर 2 पर हैं ब्रेंडन मैकुलम जिनके नाम 107 छक्के दर्ज हैं। अगर पंत ने चार पारियों में 11 छक्के लगाए तो वह उनसे भी आगे निकल सकते हैं। पूरी दुनिया में सिर्फ तीन बल्लेबाज ही अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगा पाए हैं। बेन स्टोक्स 138 के साथ टॉप पर हैं। यानी पंत वह करिश्मा करने की कगार पर हैं जिसे भारत के दिग्गज टेस्ट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (69), विरेंद्र सहवाग (91), रोहित शर्मा (88) तक नहीं कर पाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
रैंक खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें खेलीं SR 100s 50s 0s 4s 6s
1 बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) 122 220 9 7273 258 34.46 12427 58.52 14 37 18 833 138
2 ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) 101 176 9 6453 302 38.64 9989 64.60 12 31 14 776 107
3 एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) 96 137 20 5570 204* 47.60 6796 81.95 17 26 14 677 100
4 टिम साउदी (न्यूजीलैंड) 107 156 11 2245 77* 15.48 2715 82.68 0 7 21 215 98
5 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 103 182 11 7214 333 42.18 11970 60.26 15 37 15 1046 98
6 ऋषभ पंत (भारत) 50 87 5 3557 159* 43.37 4803 74.05 8 19 3 378 97
7 जैक्स कैलिस (आईसीसी/दक्षिण अफ्रीका) 166 280 40 13289 224 55.37 28903 45.97 45 58 16 1488 97
8 वीरेंद्र सहवाग (आईसीसी/भारत) 104 180 6 8586 319 49.34 10441 82.23 23 32 16 1233 91
9 एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) 119 212 27 8214 200* 44.40 16970 48.40 16 45 6 835 90
10 रोहित शर्मा (भारत) 67 116 10 4301 212 40.57 7538 57.05 12 18 6 473 88

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here