रिकॉर्ड से बस कुछ कदम दूर आयरलैंड का स्टार गेंदबाज, रच सकते हैं नया इतिहास

0

नई दिल्ली: अफगानिस्तान की टीम इन दिनों पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 5 अगस्त से होगी। इस सीरीज में आयरलैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर जॉर्ज डॉकरेल के पास इतिहास रचने का मौका है। वह इस सीरीज में अपने देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं और ऐसा करने के लिए उन्हें सिर्फ 4 विकेट की जरूरत है। फिलहाल ये रिकॉर्ड पूर्व आयरिश गेंदबाज केविन ओ ब्रायन के नाम है।

वनडे फॉर्मेट में आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां केविन ओ’ब्रायन का नाम पहले नंबर पर है। उन्होंने 153 मैचों में 114 विकेट हासिल किए हैं। वहीं जॉर्ज डॉकरेल 133 वनडे मैच खेल चुके हैं और वहां उन्होंने 111 विकेट अपने नाम किए हैं। चार विकेट लेते ही वह आयरलैंड के लिए वनडे में नंबर एक बॉलर बन जाएंगे। सिर्फ इन्हीं दोनों गेंदबाज ने वनडे में आयरलैंड के लिए 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में बॉयड रैंकिन तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने 68 मैचों में 96 विकेट चटकाए। एंडी मैकब्राइन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 96 वनडे मैचों में 91 विकेट हासिल किए थे। क्रेग यंग का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है, वह 48 मैचों में 81 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पहले वनडे मैच में डॉकरेल ओ’ब्रायन का रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

आयरलैंड की बात करें तो भारत के खिलाफ T20 सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टीम का हौसला बढ़ा हुआ है। अब पूर्व कप्तान गैरी विल्सन टीम के नए हेड कोच बन गए हैं और वह इस लय को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, 15 महीनों में आयरलैंड की यह पहली वनडे सीरीज है। भारत के खिलाफ T20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मुंद्रा को पहली बार आयरलैंड की वनडे टीम में शामिल किया गया है। जोश लिटिल, क्रेग यंग और बैरी मैकार्थी के चोटिल होने के कारण मुंद्रा का वनडे डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने अब तक सिर्फ 9 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30.57 की औसत से 14 विकेट लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here