WTC 2025-27 में भारत की नजर टॉप-4 पर, श्रीलंका के खिलाफ जीत जरूरी

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। इस सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा, जहां भारत की नजर सिर्फ जीत पर नहीं बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने पर भी होगी। WTC चक्र में हर टेस्ट सीरीज का प्रदर्शन काफी अहम होता है और भारत को फाइनल में पहुंचने की दावेदारी मजबूत करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ बेहतर परिणाम हासिल करना जरूरी है। अगर टीम इंडिया इस टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है तो उसे पॉइंट्स टेबल में बड़ा फायदा मिलेगा और टीम टॉप-4 में अपनी जगह बना सकती है। आइए समझते हैं कि इस सीरीज के बाद भारत की WTC 2025-27 में स्थिति क्या हो सकती है।

श्रीलंका को हराया तो भारत की चांदी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप-4 पर नजर

टीम इंडिया की बात करें तो श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे इस टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में 5वें स्थान पर है। भारत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में कुल 9 टेस्ट खेले हैं जिसमें उसे 4 में जीत मिली है जबकि 4 मैचों में उसे हार मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है साथ ही भारत की जीत प्रतिशत 48.15 है। अब भारत अगर श्रीलंका को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा देता है तो टीम इंडिया की जीत प्रतिशत 57.58 हो जाएगी और वो 5वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी।

अगर श्रीलंका ने 2-0 से हराया तो भारत को होगा बड़ा नुकसान

अगर भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर रहती है, तो भारत की जीत का प्रतिशत 48.48 रहेगा, जबकि श्रीलंका का जीत प्रतिशत 44.44 हो जाएगा। इस स्थिति में भारत WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बरकरार रहेगा, वहीं श्रीलंका भी छठे स्थान पर ही बना रहेगा। वहीं, अगर टीम इंडिया यह टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवा देती है, तो स्थिति और मुश्किल हो जाएगी। भारत का जीत प्रतिशत घटकर 39.39 रह जाएगा, जबकि श्रीलंका का जीत प्रतिशत बढ़कर 61.11 हो जाएगा। इसका फायदा श्रीलंका को मिलेगा और वह छठे स्थान से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच सकता है। ऐसे में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत बनाए रखने के लिए भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतना बेहद जरूरी होगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंकतालिका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here