कम उम्र में इंटरनेशनल सेंचुरी का रिकॉर्ड, अफरीदी टॉप पर, वैभव की नजर इतिहास पर

0

नई दिल्ली : वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में महज 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 15 साल 118 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। अब युवा बल्लेबाज की नजरें अगले बड़े मुकाम पर हैं। सितंबर के अंत में होने वाले एशियन गेम्स की क्रिकेट प्रतियोगिता में वैभव भारतीय टीम का हिस्सा होंगे और उन पर सभी की निगाहें रहेंगी। यदि इस टूर्नामेंट में वह शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच देंगे।

मगर खास बात यह है कि इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर को नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ेंगे। सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अफरीदी के नाम दर्ज है। अगर वैभव सूर्यवंशी एक साल में यह कारनामा कभी भी कर देते हैं तो वह अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे। अगर इस मामले में टॉप 7 खिलाड़ियों की बात करें तो सचिन तेंदुलकर टॉप 3 में नहीं हैं बल्कि चौथे स्थान पर हैं। सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शाहिद अफरीदी और सचिन तेंदुलकर के अलावा जिम्बाब्वे का भी एक बल्लेबाज शामिल है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची के टॉप-7 में पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों ने जगह बनाई हुई है।

इस सूची में शीर्ष स्थान पर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 16 साल 217 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 17 साल 107 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है। यदि वह एशियन गेम्स में शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर बन सकते हैं।

ये हैं सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ी

शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान): 16 साल 217 दिन
मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश): 17 साल 61 दिन
मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान): 17 साल 78 दिन
सचिन तेंदुलकर (भारत): 17 साल 107 दिन
उस्मान घानी (अफगानिस्तान): 17 साल 242 दिन
हैमिल्टन मासाकाद्जा (जिम्बाब्वे): 17 साल 352 दिन
इमरान नजीर (पाकिस्तान): 18 साल 121 दिन

फॉर्मेट के अनुसार सबसे युवा शतकवीर

वनडे (ODI): शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)- 16 साल 217 दिन
टेस्ट क्रिकेट: मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) – 17 साल 61 दिन
टी20 इंटरनेशनल (T20I): कुशल मल्ला (नेपाल)- 19 साल 197 दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here