कैमरा छोड़ मैदान में उतरे फोटो जर्नलिस्ट, लीजेंड्स क्रिकेटर्स ने 23 रन से मारी बाजी

0
  • विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो जर्नलिस्टों ने खेला बॉक्स क्रिकेट, लीजेंड्स क्रिकेटर्स ने 23 रनों से दर्ज की जीत स्पोर्ट्समिरर 1 के आयोजन में खेल और पत्रकारिता का अनोखा संगम, मैत्रीपूर्ण मुकाबले में लीजेंड्स क्रिकेटर्स ने मारी बाजी

भोपाल। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्समिरर 1 के आयोजन में फोटो जर्नलिस्टों और लीजेंड्स क्रिकेटर्स के बीच मैत्रीपूर्ण बॉक्स क्रिकेट मुकाबला खेला गया। भोजपुर क्लब में आयोजित इस आयोजन में खेल, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुकाबले में अबरार खान की कप्तानी में फोटो जर्नलिस्ट टीम मैदान में उतरी, जबकि लीजेंड्स क्रिकेटर्स टीम की कमान कमल सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायसेन ने संभाली। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड्स क्रिकेटर्स ने 56 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोटो जर्नलिस्ट टीम 33 रन ही बना सकी। इस तरह लीजेंड्स क्रिकेटर्स ने 23 रनों से मुकाबला अपने नाम किया।

प्लेनेक्सिस स्मार्ट एरीना ऑपरेटिंग सिस्टम का लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान प्लेनेक्सिस स्मार्ट एरीना ऑपरेटिंग सिस्टम का भी लोकार्पण किया गया। इस प्रणाली के माध्यम से नागरिक भोपाल में फुटसल, बॉक्स क्रिकेट सहित विभिन्न खेल गतिविधियों से जुड़े एरीना की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।
अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण सुशोभन बनर्जी, सेवानिवृत्त डीजीपी, कमल सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायसेन, स्पोर्ट्स प्रमोटर ए.एस. सिंहदेव, एसपीसीजी के संरक्षक, मृगेंद्र सिंह, पब्लिक वाणी मीडिया समूह के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ तथा प्लेनेक्सिस के निदेशक अनुज भटनागर ने किया।

  • इससे पहले कार्यक्रम के आयोजक कृष्णकांत गंगवार स्पोर्ट्समिरर1 के डायरेक्टर ने अतिथियों का स्वागत किया।
फोटो जर्नलिस्ट टीम

फोटो जर्नलिस्ट टीम में विपिन यादव (स्वदेश), अजय सोलंकी (एक्सप्रेस न्यूज़/ईएमएस न्यूज़ एजेंसी), तबरेज़ खान (प्रदेश टुडे), चंद्रेश माथुर (पीपुल्स समाचार), सुभाष ठाकुर (पत्रिका), गगन नायर (जनसंपर्क), शान बहादुर (दैनिक भास्कर), महेश विश्वकर्मा (फ्री प्रेस) और अबरार खान (नवदुनिया) शामिल रहे।

लीजेंड्स क्रिकेटर्स टीम

लीजेंड्स क्रिकेटर्स टीम में अक्षय श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक, महिला एवं बाल विकास, अक्षत शर्मा, निदेशक, स्वदेश ज्योति समूह ऑफ न्यूजपेपर, बृजेश तोमर, मध्य प्रदेश रणजी टीम के पूर्व कप्तान एवं पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर, फैसल मीर, निदेशक, यूज़ लोकेटर, सतीश कुमार, फिटनेस विशेषज्ञ एवं क्रिकेटर, संजय पांडे और जतिन सक्सेना, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शामिल रहे।

इसके अलावा स्पोर्ट्समिरर1 की ओर से प्रमोद कुमार वर्मा, बलराम नागले, चिराग पाटिल, अभिषेक मिश्रा, रवती रमन रैकवार और दामोदर प्रसाद आर्य (स्पोर्ट्समिरर1 के होस्ट) ने आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम में अमित भटनागर, निदेशक, ड्रॉपज़ोन, अजय मिश्रा, डब्ल्यूएलसी (वर्ल्ड लैपटॉप केयर) तथा आसिफ खान, निदेशक, जय हिंद स्पोर्ट्स सहित खेल और मीडिया जगत से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे।

हर्ष मल्होत्रा को दी श्रद्धांजलि

समारोह के अंत में खेल एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हर्ष मल्होत्रा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया। स्पोर्ट्समिरर1 के इस आयोजन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को खेल भावना, आपसी सौहार्द और सकारात्मक संदेश के साथ यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here