DPL 2026: सार्थक रंजन ने छुआ नया मुकाम, छठे अर्धशतक के साथ बने नंबर-1

0

नई दिल्ली : दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में सांसद पप्पू यादव के बेटे और क्रिकेटर सार्थक रंजन का शानदार फॉर्म जारी है। लीग के अपने सातवें मुकाबले में सार्थक ने छठी बार अर्धशतकीय पारी खेली और यश ढुल को पीछे छोड़ते हुए टूर्नामेंट के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा रहे सार्थक को हालांकि एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था। अब दिल्ली प्रीमियर लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। पुराने दिल्ली के खिलाफ 32वें मुकाबले में सार्थक ने 51 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

सार्थक रंजन की शानदार पारी के बावजूद नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को जीत नहीं मिल सकी। पुरानी दिल्ली 6 ने इस मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज कर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सार्थक ने अब तक लीग में 100, 64, 95, 65, 57, 59, 10 और 78 रन की पारियां खेली हैं, जो उनकी निरंतरता को दर्शाती हैं। वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 30 रन से हराया। इस मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली के इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज सिद्धार्थ जून और यश ढुल अपना खाता भी नहीं खोल सके।

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच के बाद अंकतालिका
स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Q) 9 8 1 0 16 +1.559
2 पुरानी दिल्ली 6 9 5 3 1 11 +0.545
3 आउटर दिल्ली वॉरियर्स 8 5 2 1 11 +0.337
4 साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स 8 4 3 1 9 +0.352
5 नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स 8 3 4 1 7 -0.310
6 वेस्ट दिल्ली लायंस 8 3 4 1 7 -0.532
7 ईस्ट दिल्ली राइडर्स 8 1 6 1 3 -1.304
8 न्यू दिल्ली टाइगर्स 8 1 7 0 2 -0.687
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
सार्थक रंजन 7 7 428 61.14 163.98 40 26
यश ढुल 9 9 410 51.25 214.66 35 32
यजस शर्मा 7 7 333 55.50 219.08 34 22
आर्यन गौर 7 7 305 50.83 168.51 32 15
यश भाटिया 7 7 304 76.00 166.12 21 21
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 33वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंद विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
अंशुमान हूडा 6 21.0 126 17 10.76 183 2 1
गवनिश खुराना 8 29.0 174 14 19.29 270 0 0
मोनी ग्रेवाल 9 33.0 198 13 23.77 309 0 0
हर्ष त्यागी 7 21.0 126 11 15.27 168 0 0
लक्ष्मण 8 29.2 176 11 25.09 276 1 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here