WTC 2025-27: बाउंड्री के मामले में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, गिल-राहुल ने मारी बाजी

0

नई दिल्ली : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में ऋषभ पंत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर हैं। हालांकि, कुल बाउंड्री यानी चौके और छक्के मिलाकर लगाए गए शॉट्स की संख्या में पंत टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाए हैं। इस सूची में भारतीय कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान केएल राहुल और शानदार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस चक्र में आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार बाउंड्री लगाने के मामले में प्रभावशाली रहा है।

इस लिस्ट में एक खास बात यह भी है कि केएल राहुल और शुभमन गिल ने अब तक मौजूदा WTC संस्करण में यशस्वी जायसवाल से ज्यादा बाउंड्रीज लगाई हैं। इंग्लैंड के स्टार ओपनर बेन डकेट इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं। डकेट ने अब तक मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में 134 बाउंड्री लगाई हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भी इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक हैं, जिन्होंने अब तक 132 बाउंड्री मौजूदा संस्करण में जड़ी हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं। पंत अब तक मौजूदा साइकिल में सबसे ज्यादा 24 छक्के मात्र 7 मैचों की 13 पारियों में लगाए हैं, लेकिन चौके उनके नाम सिर्फ 64 दर्ज हैं। यानी उनकी कुल बाउंड्री मौजूदा WTC संस्करण में 88 हैं और वह टॉप 10 का हिस्सा नहीं हैं। पंत के अलावा रविंद्र जडेजा की भी अब तक 69 चौके और 13 छक्कों समेत कुल 82 बाउंड्री हैं और वह भी इस लिस्ट के टॉप 10 में नहीं शामिल हैं।

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन 100s 50s 4s 6s कुल बाउंड्री
(4s+6s)
बेन डकेट (ENG) 14 26 925 2 3 130 4 134
हैरी ब्रूक (ENG) 14 25 1056 2 7 117 15 132
शुभमन गिल
(IND)
9 16 974 5 1 111 15 126
जो रूट (ENG) 14 26 1145* 5 2 124 1 125
केएल राहुल (IND) 10 19 913 3 4 110 7 117
ट्रेविस हेड (AUS) 9 18 892 3 2 108 9 117
यशस्वी जायसवाल (IND) 10 19 745 3 3 110 6 116
जेमी स्मिथ (ENG) 13 23 746 1 4 88 16 104
डेवोन कॉन्वे (NZ) 6 12 676 3 1 88 6 94
शाय होप
(WI)
11 21 792 3 2 83 6 89

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here