चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद वापसी करते हुए नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। नीरज ने 83.54 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की और पहले राउंड में दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पथिरागे ने 85.99 मीटर के थ्रो के साथ इवेंट की शुरुआत की।
पाथिरागे ने अपनी दूसरी कोशिश में थ्रो को बेहतर करते हुए 87.06 मीटर की दूरी तय की, जबकि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 84.76 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, नीरज ने अपनी दूसरी कोशिश में 88.05 मीटर का सीजन का बेस्ट थ्रो किया और बढ़त बनाते हुए बाकी सभी को पीछे छोड़ दिया। 88.05 मीटर के इस थ्रो ने नीरज को भारत का बेस्ट थ्रोअर भी बना दिया। उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड के मामले में रोहित यादव को पीछे छोड़ दिया।


