हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को झटका, नीदरलैंड्स ने 2-0 से दर्ज की जीत

0

नई दिल्ली : महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को मजबूत नीदरलैंड्स के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन पूरे मैच में टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। नीदरलैंड्स ने मुकाबले के अधिकांश समय गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और आक्रामक हॉकी खेलते हुए भारतीय टीम पर लगातार दबाव बनाया। सलीमा टेटे की अगुआई वाली भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी।

भारत के खिलाफ इस मैच के पहले क्वार्टर में नीदरलैंड्स के लिए दूसरे ही मिनट में यिब्बी जानसेन ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। जब पहले क्वार्टर का खेल हुआ इसके बाद भारत मैच में 0-1 से पीछे था। दूसरे राउंड में दोनों टीमों की तरफ से एक भी गोल नहीं हो पाया और हाफ टाइम के बाद भी भारत 0-1 से पीछे ही रहा।

नीदरलैंड्स ने तीसरे क्वार्टर में फिर से एक गोल किया। इस टीम के लिए 38वें मिनट में मालटा ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया और भारत 0-2 से पिछड़ गया। जब तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हुआ तब स्कोर नीदरलैंड्स के पक्ष में था जो 2-0 था। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने खूब जोर लगाया, लेकिन नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद पाने में भारतीय महिला टीम सफल नहीं हो पाई और उसे हार मिली।

दूसरे राउंड में यह भारत का पहला मुकाबला था, जिसमें टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। हालांकि, भारत के पास अभी एक और मुकाबला बाकी है, जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इसके अलावा दूसरे मुकाबलों के नतीजे भी समीकरण पर असर डालेंगे। ऐसे में भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं और अब सभी की नजरें आगामी मैचों के नतीजों पर टिकी रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here