एशियन गेम्स 2026 में दिखेगा नए सितारों का दम, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

0

नई दिल्‍ली : जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियन गेम्स 2026 का आयोजन होना है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहले इस टूर्नामेंट में मुख्य टीम भेजने का फैसला किया गया था और इसी आधार पर टीम का ऐलान भी कर दिया गया था। हालांकि, टूर्नामेंट में क्रिकेटरों को मिलने वाली सुविधाओं से बीसीसीआई पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड अब एशियन गेम्स 2026 के लिए इंडिया बी टीम भेजने पर विचार कर रहा है। इस स्थिति में चयनकर्ता नई टीम का ऐलान कर सकते हैं, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

ऋतुराज गायकवाड़ को मिल सकती है टीम इंडिया की कप्तानी

पिछली बार जब टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. उस समय टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई थी. अब अगर बोर्ड ने फैसला किया कि बी टीम दोबारा भेजनी है, तो गायकवाड़ को दोबारा जिम्मेदारी देकर भेजा जा सकता है. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी को इस टूर्नामेंट में भी भेजा जा सकता है. जिससे बड़े टूर्नामेंट में खेलने का अनुभव उन्हें मिल सके.

यशस्वी जायसवाल वनडे फॉर्मेट में अब नजर आते हैं, जिसके कारण ही उन्हें इस टीम में मौका नहीं दिया जा सकता है. उनकी जगह बैकअप सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह को भेजा जा सकता है. वहीं ध्रुव जुरेल को मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका सौंपी जा सकती है. टेस्ट में अपनी जगह पक्की कर रहे देवदत्त पडिक्कल को भी इस टूर्नामेंट के लिए मुख्य टीम में भेजा जा सकता है.

क्रुणाल पांड्या की हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यक्रम में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है। उनके साथ रिंकू सिंह और रियान पराग को भी इंडिया बी टीम में शामिल किया जा सकता है। स्पिन ऑलराउंडर के तौर पर क्रुणाल पांड्या की टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खुल सकता है। पांड्या ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था और अब एशियन गेम्स उनके लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी का बड़ा मौका बन सकते हैं। इसके अलावा युवा खिलाड़ी विप्रज निगम को भी एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में जगह मिल सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गेंदबाजी विभाग में रवि बिश्नोई को स्पिन गेंदबाज के तौर पर मौका मिल सकता है। फिलहाल वह वनडे और टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में एशियन गेम्स 2026 उनके लिए खुद को साबित करने का अच्छा अवसर हो सकता है। तेज गेंदबाजी में मयंक यादव और अशोक शर्मा को भी लगातार मौके दिए जा सकते हैं। वहीं, प्रिंस यादव को गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में खलील अहमद की भी टीम में वापसी हो सकती है।

कुछ ऐसी हो सकती है इंडिया की बी टीम

वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रियान पराग, क्रुणाल पांड्या, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, खलील अहमद.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here