दलीप ट्रॉफी 2026: वैभव टॉप पर, रिंकू पिछड़े; सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप-11 बैटर

0

नई दिल्ली : दलीप ट्रॉफी 2026 अब अपने फाइनल चरण में पहुंच चुकी है और खिताबी मुकाबला रविवार, 6 सितंबर से खेला जाएगा। फाइनल में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से होगा, जहां जीत दर्ज करने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी। इस मुकाबले में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, तिलक वर्मा और शाहबाज अहमद जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

फाइनल मुकाबले से पहले दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाजों पर नजर डालें तो वैभव सूर्यवंशी इस सूची में पहले स्थान पर हैं। वहीं, रिंकू सिंह टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। इस सूची में इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष बदोनी जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। अब जानते हैं कि ये सभी खिलाड़ी स्ट्राइक रेट के मामले में किस-किस स्थान पर मौजूद हैं।

वैभव सूर्यवंशी बने नंबर-1

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में यानी दलीप ट्रॉफी 2026 में अब तक 2 मैच खेले हैं और इन मैचों में उनके बल्ले से 140 रन निकले हैं और ये रन उन्होंने 107.69 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वैभव फाइनल से पहले दलीप ट्रॉफी में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज हैं जिन्होंने 2 मैचों में 120 रन 100.00 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। तीसरे नंबर पर आयुष बदोनी हैं जिन्होंने 2 मैचों में 134 रन 82.72 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 में स्ट्राइक रेट के आधार पर बल्लेबाजों की सूची में रिंकू सिंह टॉप-10 में जगह नहीं बना सके हैं और 11वें स्थान पर हैं। उन्होंने एक मैच में 80 रन बनाए, जिसके लिए उनका स्ट्राइक रेट 66.67 रहा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ इस सूची में चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने एक मुकाबले में 71 रन की पारी खेली और उनका स्ट्राइक रेट 80.68 रहा। ईस्ट जोन के कप्तान इशान किशन 76.62 के स्ट्राइक रेट से दो मैचों में 59 रन बनाकर छठे स्थान पर मौजूद हैं।

दलीप ट्रॉफी 2026 में बेस्ट स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज (फाइनल से पहले)
बैटर मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट
वैभव सूर्यवंशी 2 3 140 46.67 107.69
अंशुल कंबोज 2 4 120 30 100
आयुष बदोनी 2 4 134 33.5 82.72
ऋतुराज गायकवाड़ 1 2 71 35.5 80.68
अब्दुल समद 2 4 66 16.5 79.52
इशान किशन 2 3 59 29.5 76.62
स्मरण रविचंद्रन 1 2 59 59 76.62
सुदीप कुमार घरामी 2 3 185 61.67 74.3
कुमार कुशाग्र 2 3 77 25.67 72.64
शाहबाज अहमद 1 1 167 167 68.44
रिंकू सिंह 1 2 80 40 66.67

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here