160 के स्ट्राइक रेट से रिंकू सिंह का जलवा, टॉप-10 में पहुंचे; यूपी टी20 के टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज

0

नई दिल्ली : यूपी टी20 लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने रिंकू सिंह की कप्तानी पारी के दम पर नोएडा सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में मेरठ का सामना भुवनेश्वर कुमार की कप्तानी वाली लखनऊ फालकन्स से होगा। नोएडा के खिलाफ दूसरे क्वालिफायर में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस दौरान 160 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में भी जगह बना ली।

रनों की रेस में 8वें नंबर पर पहुंचे रिंकू

रिंकू सिंह ने दूसरे क्वालिफायर मैच में नोएडा के खिलाफ 23 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके भी लगाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 160.87 का रहा। इस पारी के बाद रिंकू सिंह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर आ गए। रिंकू सिंह ने इस सीजन में अब तक खेले 9 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 240 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अब भी करन शर्मा ही मौजूद हैं जिन्होंने 11 मैचों में 361 रन बनाए हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अब पहले नंबर पर जीशान अंसारी आ गए हैं। दूसरे क्वालिफायर मैच में जीशान ने नोएडा के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और अभिनंदन को पीछे छोड़ पहले नंबर पर आ गए। जीशान ने अब तक खेले 90 मैचों में 23 विकेट लिए हैं जबकि अभिनंदन सिंह ने 10 मैचों में कुल 21 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर शिवा सिंह हैं जिन्होंने 12 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 10 मैचों में 13 विकेट लेकर छठे नंबर पर हैं।

यूपी टी20 लीग 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर-बॉलर
प्लेयर मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 6 4
करन शर्मा 11 11 1 361 102 36.1 253 142.69 1 1 26 24
समीर रिजवी 9 9 2 310 91 44.29 205 151.22 3 13 28
स्वास्तिक चिकारा 12 12 3 308 97 34.22 185 166.49 2 18 32
आदर्श सिंह 9 9 1 286 101 35.75 207 138.16 1 1 20 12
अभिषेक गोस्वामी 10 10 1 286 76 31.78 213 134.27 2 9 34
अजीत शर्मा 11 10 2 263 75 32.88 215 122.33 3 8 27
प्रशांतवीर 12 10 4 245 59 40.83 152 161.18 3 18 19
रिंकू सिंह 9 8 3 240 55 48 140 171.43 1 18 13
मोहम्मद सैफ 10 9 233 89 25.89 168 138.69 1 14 17
साहब युवराज सिंह 11 9 217 91 24.11 154 140.91 1 9 21
प्लेयर मैच पारी ओवर रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकानॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट मेडन
जीशान अंसारी 9 9 25 197 23 4/10 8.57 7.88 6.52 1
अभिनंदन सिंह 10 10 34.5 265 21 4/30 12.62 7.61 9.95 2
शिवा सिंह 12 12 37 246 16 5/6 15.38 6.65 13.88 1 1
अटल बिहारी राय 11 11 32 333 15 4/23 22.2 10.41 12.8 1
अजय कुमार 9 9 24.4 255 14 4/27 18.21 10.34 10.57 1
भुवनेश्वर कुमार 10 10 34 200 13 4/10 15.38 5.88 15.69 1 2
कार्तिक सिद्धू 12 9 25.3 182 13 3/11 14 7.14 11.77
विजय यादव 11 11 35 273 13 4/23 21 7.8 16.15 1
नमन तिवारी 11 9 25 237 13 6/13 18.23 9.48 11.54 1
यश गर्ग 11 10 23.2 197 12 4/19 16.42 8.44 11.67 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here