पाकिस्तान के खिलाफ रनों की रेस में मिताली राज नंबर-1, स्मृति मंधाना की भी टॉप-2 में एंट्री

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना तीसरा लीग मुकाबला 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। मंधाना अगर पाकिस्तान के खिलाफ 9 रन बना लेती हैं, तो वह मिताली राज को पीछे छोड़ देंगी और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी।

मिताली राज नंबर-1, स्मृति मंधाना दूसरे स्थान पर

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की बात करें तो मिताली राज इस सूची में शीर्ष पर हैं। मिताली ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 315 रन बनाए हैं। वहीं, स्मृति मंधाना ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 11 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में दो अर्धशतकों के साथ 307 रन बनाए हैं। ऐसे में मंधाना के पास आगामी मुकाबले में मिताली राज को पीछे छोड़कर इस सूची में नंबर-1 बनने का शानदार मौका है।

इस लिस्ट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20आई में खेले 16 मैचों में 230 रन बनाए हैं। जबकि भारतीय महिला टीम की ओपनर शैफाली वर्मा चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध 5 मैचों में 127 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर पूनम राउत मौजूद हैं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स इस लिस्ट में 103 रन के साथ छठे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ महिला T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टॉप-10 भारतीय बैटर
  • मिताली राज- 315 रन
  • स्मृति मंधाना- 307 रन
  • हरमनप्रीत कौर- 230 रन
  • शैफाली वर्मा- 127 रन
  • पूनम राउत- 114 रन
  • जेमिमा रोड्रिग्स- 103 रन
  • ऋचा घोष- 91 रन
  • सुलक्षणा नायक- 59 रन
  • झूलन गोस्वामी- 55 रन
  • सब्भिनेनी मेघना- 46 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here