टी20आई में सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड बदला, प्रेटोरियस नंबर-1; टॉप-10 में यशस्वी भी शामिल

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के युवा सलामी बल्लेबाज लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने नामीबिया टी20आई ट्राई सीरीज 2026 के छठे मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर अपनी टीम की 11 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस शतकीय पारी के साथ प्रेटोरियस ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई को पीछे छोड़ दिया। प्रेटोरियस के नंबर-1 पर पहुंचने के बाद इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अब तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं।

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस नंबर-1, यशस्वी जायसवाल तीसरे पायदान पर

लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने नामीबिया के खिलाफ 53 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। उन्होंने 20 साल 161 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाकर हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जजई ने 2019 में 20 साल 337 दिन की उम्र में टी20आई शतक लगाया था और इस उपलब्धि के साथ वह दूसरे स्थान पर खिसक गए। वहीं, भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 2023 में 21 साल 279 दिन की उम्र में टी20आई शतक जड़ा था, जिसके बाद अब वह इस सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

टी20आई में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर ब्रायन बेनेट हैं जिन्होंने साल 2025 में ये कमाल 21 साल 324 दिन की उम्र में किया था तो वहीं तिलक वर्मा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 2026 में 22 साल 5 दिन की उम्र में शतक लगाया था। इस लिस्ट में छठे नंबर पर भी तिलक वर्मा ही हैं जिन्होंने 2026 में ही 22 साल 7 दिन की उम्र में टी20आई में शतक लगाया था। डेवाल्ड ब्रेविस इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2025 में 22 साल 105 दिन की उम्र में सेंचुरी लगाई थी जबकि लिस्ट में पाकिस्तान बैटर अहमद शहजाद 9वें नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2014 में 22 साल 127 दिन की उम्र में ये कमाल किया था।

T20I में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज, सिर्फ फुल-मेंबर टीमों के खिलाड़ी
  • 20 साल 161 दिन – लुआन-ड्रे प्रेटोरियस बनाम नामीबिया, 2026
  • 20 साल 337 दिन – हजरतुल्लाह जजई बनाम आयरलैंड, 2019
  • 21 साल 279 दिन – यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
  • 21 साल 324 दिन – ब्रायन बेनेट बनाम तन्जानिया, 2025
  • 22 साल 5 दिन – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
  • 22 साल 7 दिन – तिलक वर्मा बनाम साउथ अफ्रीका, 2024
  • 22 साल 31 दिन – रहमानुल्लाह गुरबाज बनाम यूएई, 2023
  • 22 साल 105 दिन – डेवाल्ड ब्रेविस बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
  • 22 साल 127 दिन – अहमद शहजाद बनाम बांग्लादेश, 2014
  • 22 साल 133 दिन – जैकब बेथेल बनाम भारत, 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here