बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, स्मृति-शैफाली ओपनर; फाइनल पर निगाह

0

नई दिल्ली : महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम की नजरें बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। टीम इंडिया लीग चरण में शानदार प्रदर्शन के बाद अब खिताबी मुकाबले में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

भारत की नजर फाइनल में जगह बनाने पर

भारत ने इससे पहले अपनी सभी लीग मैच (3 मैच) जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और भारतीय टीम ग्रुप ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर रही थी। वहीं बांग्लादेश की टीम ने 3 लीग मैच में से 2 मैच जीते थे और ग्रुप बी की अंकतालिका में ये टीम दूसरे नंबर पर रही थी। बांग्लादेश की टीम भी कोशिश करेगी कि वो इस मैच को जीते और फाइनल में पहुंचे। इसमें कोई शक नहीं है कि ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है।

सेमीफाइनल मुकाबले में अगर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो इस टीम को अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का साथ मैदान पर उतरना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसके बारे में बात करते हैं। भारत की तरफ से पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना के साथ शैफाली वर्मा करेंगी जबकि तीसरे नंबर पर शायद एक बार फिर से प्रतिका रावल पर भरोसा जताया जाए।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में कप्तान हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करती नजर आएंगी, जबकि भारती फुलमाली पांचवें स्थान पर जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। विकेटकीपर ऋचा घोष अपनी नियमित भूमिका के साथ टीम के लिए फिनिशर की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। दीप्ति शर्मा बतौर ऑलराउंडर टीम का अहम हिस्सा होंगी। वहीं, गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदिनी शर्मा के कंधों पर रहेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here