पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सहवाग-वॉर्नर सबसे तेज, ब्रुक भी पहुंचे ख्वाजा के बराबर

0

नई दिल्ली : पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने शानदार अर्धशतक जड़ा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ब्रुक 52 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। इस पारी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। ब्रुक ने इस उपलब्धि तक पहुंचकर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा की बराबरी कर ली। इसके साथ ही वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

सहवाग-वॉर्नर का दबदबा कायम, ब्रुक पहुंचे ख्वाजा के बराबर

पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रुक ने टेस्ट प्रारूप में 1000 रन पूरे किए और उन्होंने ये कमाल सिर्फ 14 टेस्ट पारियों में ही कर दिया। हैरी ब्रुक इस टीम के खिलाफ सबसे कम पारियों में इंग्लैंड की तरफ से 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। इसके अलावा ब्रुक ने उस्मान ख्वाजा की भी बराबरी कर ली जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 14 पारियों में ही 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे। अब हैरी ब्रुक पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों की लिस्ट ख्वाजा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। सहवाग और वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन सिर्फ 11 पारियों में ही पूरे किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग मौजूद हैं। संगकारा और पोंटिंग ने पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट प्रारूप में अपने-अपने 1000 रन 15-15 पारियों में पूरे किए थे।

1000 टेस्ट रन का रिकॉर्ड: पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज टॉप-3 बल्लेबाज
  • 11 पारी- वीरेंद्र सहवाग
  • 11 पारी- डेविड वॉर्नर
  • 14 पारी- उस्मान ख्वाजा
  • 14 पारी- हैरी ब्रूक
  • 15 पारी- कुमार संगकारा
  • 15 पारी- रिकी पोंटिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here