टी20आई में विकेटों का बादशाह अक्षर पटेल, राशिद खान भी टॉप-2 में; ये हैं टॉप-10 गेंदबाज

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मैचों में दोनों टीमों के गेंदबाजों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि दिल्ली की पिच पर उनका प्रदर्शन मुकाबले का रुख तय कर सकता है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं, जबकि भारत के पास भी कई ऐसे अनुभवी और प्रभावशाली गेंदबाज हैं, जो अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को मुश्किल में डालने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में गेंद और बल्ले के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विकेट लेने में अक्षर सबसे आगे, राशिद खान दूसरे नंबर पर

भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले बात अगर भारत की धरती पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल मौजूद हैं जिन्होंने अब तक भारत में टी20आई में 42 पारियों में कुल 55 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान हैं जिन्होंने भारत में अब तक 26 पारियों में कुल 53 विकेट लिए हैं।

इस सूची में तीसरे नंबर पर भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं जिन्होंने 34 पारियों में 50 विकेट लिए हैं जबकि 38 मैचों में 49 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वहीं 5वें नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने 42 पारियों में कुल 48 विकेट हासिल किए हैं तो हीं हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती छठे नंबर पर संयुक्त रूप से मौजूद है जिन्होंने अब तक भारत में टी20आई में 45-45 विकेट लिए हैं। वहीं भुवी 33 मैचों में 34 विकेट के साथ 7वें स्थान पर हैं जबकि कुलदीप यादव 19 मैचों में 27 विकेट लेकर 8वें नंबर पर हैं जबकि रवि बिश्नोई 9वें तो वहीं दीपक चाहर 10वें स्थान पर हैं।

भारत में T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
  • 55 विकेट- अक्षर पटेल (42 पारी)
  • 53 विकेट- राशिद खान (26 पारी)
  • 50 विकेट- अर्शदीप सिंह (34 पारी)
  • 49 विकेट- युजवेंद्र चहल (38 पारी)
  • 48 विकेट- जसप्रीत बुमराह (42 पारी)
  • 45 विकेट- हार्दिक पंड्या (60 पारी)
  • 45 विकेट- वरुण चक्रवर्ती (23 पारी)
  • 34 विकेट-भुवनेश्वर कुमार (33 पारी)
  • 27 विकेट-कुलदीप यादव (19 पारी)
  • 26 विकेट- रवि बिश्नोई (20 पारी)
  • 24 विकेट- दीपक चाहर (18 पारी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here