चौके लगाने में रोहित नंबर-1, इशान भी टॉप-2 में; टी20आई के टॉप-8 भारतीय बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। उन्होंने टी20आई में न केवल भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, बल्कि सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। रोहित अब भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और टी20 विश्व कप 2024 के बाद उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। इसके बावजूद टी20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा चौके लगाने का उनका रिकॉर्ड कायम है। मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

रोहित शर्मा टॉप पर, अभिषेक से आगे निकले इशान किशन

भारत की तरफ रोहित शर्मा ने कुल 159 मैच खेले थे और इन मैचों में उन्होंने कुल 383 चौके लगाए थे और वो टी20आई में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बैटर भी हैं। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं जिन्होंने भी टी20आई क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। कोहली ने 125 टी20आई मैच खेले थे और उन्होंने कुल 369 चौके लगाए थे जबकि तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव इस सूची में हैं जिन्होंने 113 मैचों में 297 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में 68 मैचों में 191 चौके लगाने वाले शिखर धवन चौथे नंबर पर हैं।

केएल राहुल ने भी अब तक खेले 72 मैचों में 191 चौके ही लगाए हैं, लेकिन उन्होंने 191 चौके धवन के मुकाबले ज्यादा मैचों में लगाए हैं इसकी वजह से वो 5वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में हार्दिक पंड्या छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 138 मैचों में 168 चौके जड़े हैं जबकि इशान किशन 55 मैचों में 165 चौकों के साथ अभिषेक शर्मा से आगे यानी 7वें स्थान पर मौजूद हैं। वहीं अभिषेक शर्मा ने 56 मैचों में 164 चौके लगाए हैं और वो लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं।

T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-8 भारतीय
  • रोहित शर्मा- 159 मैच- 383 चौके
  • विराट कोहली- 125 मैच- 369 चौके
  • सूर्यकुमार यादव- 113 मैच- 297 चौके
  • शिखर धवन- 68 मैच- 191 चौके
  • केएल राहुल- 72 मैच- 191 चौके
  • हार्दिक पंड्या- 138 मैच- 168 चौके
  • इशान किशन- 55 मैच- 165 चौके
  • अभिषेक शर्मा- 56 मैच- 164 चौके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here