नई दिल्ली : जापान में एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत 19 सितंबर से होगी और 4 अक्टूबर 2026 तक 20वें एशियन गेम्स जारी रहेंगे। हालांकि, महिला क्रिकेट प्रतियोगिताएं 17 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे। आपको बता दें कि महिला क्रिकेट की प्रतियोगिता सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगी और आठ टीमें इसमें प्रतिस्पर्धा करेंगी। जबकि पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत 24 सितंबर से होगी।
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सभी आठ टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेंगी। भारतीय महिला टीम अपना पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। वहीं, भारतीय पुरुष टीम भी सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी, हालांकि पुरुष प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल से पहले छह टीमों के बीच प्रिलिमिनरी राउंड खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में एशियन गेम्स में चुनौती पेश करेगी।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का शेड्यूल
- 18 सितंबर 2026: भारत बनाम जापान, (क्वार्टर फाइनल 4)
- 20 सितंबर 2026: सेमीफाइनल 2 (भारत/जापान vs बांग्लादेश/चीन), अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा
- 22 सितंबर 2026: ब्रॉन्ज मेडल मैच
- 22 सितंबर 2026: गोल्ड मेडल मैच (सुबह 10.30 बजे IST)
महिला वर्ग में हिस्सा लेने वाली टीमों का विवरण
| भारत | श्रीलंका |
| जापान | मलेशिया |
| बांग्लादेश | पाकिस्तान |
| चीन | थाइलैंड |
एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरा शेड्यूल
| तारीख | समय (IST) | टीम 1 | बनाम | टीम 2 |
|---|---|---|---|---|
| 17 सितंबर | 5.30 AM | बांग्लादेश | vs. | चीन |
| 17 सितंबर | 10.30 AM | पाकिस्तान | vs. | थाइलैंड |
| 18 सितंबर | 5.30 AM | श्रीलंका | vs. | मलेशिया |
| 18 सितंबर | 10.30 AM | भारत | vs. | जापान |
| 20 सितंबर | 5.30 AM | सेमीफाइनल 2 (पाकिस्तान/थाइलैंड vs श्रीलंका/मलेशिया) | ||
| 20 सितंबर | 10.30 AM | सेमीफाइनल 2(भारत/जापान vs बांग्लादेश/चीन) | ||
| 22 सितंबर | 5.30 AM | ब्रॉन्ज मेडल मैच | ||
| 22 सितंबर | 10.30 AM | फाइनल |
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदनी शर्मा।


