टी20 अंतरराष्ट्रीय में इशान किशन का दबदबा, अभिषेक शर्मा भी टॉप-5 में; 2026 के टॉप-10 बल्लेबाज

0

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 205.26 के शानदार स्ट्राइक रेट से महज 19 गेंदों में 39 रन बनाए। इस पारी के दम पर अभिषेक ने 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हैरी ब्रूक को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बना ली है। वहीं, इशान किशन इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं और उनके पास शीर्ष स्थान हासिल करने का मौका भी है।

अभिषेक शर्मा ने हैरी ब्रुक को पछाड़ा, इशान किशन दूसरे नंबर पर

साल 2026 में अब तक टी20आई क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में इशान किशन और अभिषेक शर्मा के रूप में सिर्फ दो बैटर मौजूद हैं। इसमें से इशान किशन दूसरे नंबर पर हैं जबकि अभिषेक शर्मा ने हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया है और वो चौथे नंबर पर आ गए। इशान किशन ने इस साल अब तक खेले 25 मैचों में 892 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक शर्मा ने हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ दिया है।

अभिषेक शर्मा ने इस साल अब तक खेले 25 मैचों में कुल 635 रन बनाए हैं जबकि हैरी ब्रुक ने 25 मैचों में 634 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर करनबीर सिंह मौजूद हैं जिन्होंने 24 मैचों में 895 रन बनाए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे मैच में इशान किशन पहले नंबर पर आ सकते हैं। इशान किशन अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में जैसे ही 4 रन बनाएंगे वो करनबीर को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर आ जाएंगे। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिसमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

2026 में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
करनबीर सिंह 2026-2026 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78
इशान किशन 2026-2026 25 25 1 892 103 37.16 515 173.2 1 6 2 94 44
हमजा खान 2026-2026 19 19 4 668 164* 44.53 456 146.49 1 5 2 56 40
अभिषेक शर्मा 2026-2026 25 25 1 635 84 26.45 328 193.59 0 6 6 66 42
हैरी ब्रुक 2026-2026 17 16 4 634 114* 52.83 336 188.69 2 3 0 52 34
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 16 16 2 566 85 40.42 313 180.83 0 3 0 39 44
ब्रायन बेनेट 2026-2026 17 17 4 533 97* 41 397 134.25 0 3 2 65 14
आदिल बट्ट 2026-2026 11 11 2 532 116 59.11 305 174.42 3 2 0 53 35
हामिद शाह 2026-2026 9 9 1 531 95 66.37 326 162.88 0 5 0 41 32
कुशल भुरतेल 2026-2026 10 10 1 518 129 57.55 276 187.68 2 2 0 49 36

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here