जोस बटलर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, बाबर आजम शीर्ष पर; टी20 अंतरराष्ट्रीय के टॉप-10 रन स्कोरर

0

नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रुक की नाबाद 114 रन की शतकीय पारी और जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर 119 रन से शानदार जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। ब्रुक को उनकी बेहतरीन शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन इंग्लैंड की जीत में बटलर की पारी का भी अहम योगदान रहा। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही बटलर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल रन के मामले में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

जोस बटलर का बड़ा कमाल, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 44 गेंदों पर 80 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 181.82 का रहा। बटलर ने अपनी पारी में 3 छक्के और 8 चौके भी लगाए साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। बटलर ने टी20आई में अब तक 161 मैचों में 4292 रन बना लिए हैं जबकि रोहित शर्मा ने 159 मैचों में 4231 रन बनाए थे। बटलर अब टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए जबकि रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर खिसक गए।

टी20आई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में बाबर आजम पहले नंबर पर हैं जिन्होंने 145 मैचों में 4596 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारतीय टीम के बैटर विराट कोहली हैं जिन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए थे। इस सूची में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने 163 मैचों में 3895 रन बनाए हैं। मार्टिन गप्टिल 3531रन के साथ छठे स्थान पर हैं जबकि मोहम्मद रिजवान 106 मैचों में 3414 रन के साथ 7वें स्थान पर हैं। (ये आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं)

T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
बाबर आजम 2016-2026 145 136 18 4596 122 38.94 3590 128.02 3 39 10 477 80
जोस बटलर 2011-2026 161 148 23 4292 131 34.33 2872 149.44 2 29 11 397 189
रोहित शर्मा 2007-2024 159 151 19 4231 121* 32.05 3003 140.89 5 32 12 383 205
विराट कोहली 2010-2024 125 117 31 4188 122* 48.69 3056 137.04 1 38 7 369 124
पॉल स्टारलिंग 2009-2026 163 160 12 3895 115* 26.31 2899 134.35 1 24 14 449 141
मार्टिन गप्टिल 2009-2022 122 118 7 3531 105 31.81 2602 135.7 2 20 3 309 173
मोहम्मद रिजवान 2015-2024 106 93 21 3414 104* 47.41 2723 125.37 1 30 5 285 95
वीरनदीप सिंह 2019-2026 124 116 21 3410 116* 35.89 2676 127.42 1 23 8 297 139
मुहम्मद वसीम 2021-2026 99 99 6 3371 112 36.24 2233 150.96 3 26 7 282 196
डेविड वॉर्नर 2009-2024 110 110 12 3277 100* 33.43 2300 142.47 1 28 6 337 122

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here