T20I में छक्कों की रेस बदली, अभिषेक शर्मा ने ब्रेविस को पीछे छोड़ा; इशान किशन टॉप-10 से बाहर

0

नई दिल्ली : अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में अब तक 11 छक्के जड़ दिए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में डेवाल्ड ब्रेविस से आगे निकल गए हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी इस सूची के टॉप-5 में जगह नहीं बना सके हैं, जबकि इशान किशन शीर्ष-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला बाकी है, ऐसे में अभिषेक के छक्कों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।

अभिषेक शर्मा ने डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 2 मैचों में 11 छक्के लगाने के बाद साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर आ गए। अभिषेक ने इस साल अब तक खेले 40 मैचों में कुल 85 छक्के लगाए हैं जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 मैचों में 80 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी अब छठे स्थान पर आ गए जिन्होंने 22 मैचों में 86 छक्के लगाए हैं।

इस सूची में यानी टॉप-10 बल्लेबाजों में इशान किशन नहीं हैं। इशान किशन फिलहाल 11वें नंबर पर हैं जिन्होंने 40 मैचों में 76 छक्के लगाए हैं तो वहीं पहले नंबर पर फिन एलन बने हुए हैं जिन्होंने 52 मैचों में 101 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 49 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं जबकि रयान रिकेल्टन ने 42 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं और वो तीसरे स्थान पर हैं। करनवीर सिंह अब 10वें नंबर पर आ गए हैं जिन्होंने 24 मैचों में 78 छक्के लगाए हैं।

2026 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
फिन एलन 2026-2026 52 51 4 1496 101 31.82 827 180.89 3 6 3 131 101
निकोलस पूरन 2026-2026 49 49 5 1261 106 28.65 837 150.65 1 8 3 85 99
रयान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
मिचेल मार्श 2026-2026 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.5 2 11 0 146 95
दासुन शनाका 2026-2026 53 48 12 1092 121* 30.33 621 175.84 1 5 3 62 88
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 22 22 0 969 103 44.04 429 225.87 1 7 1 79 86
अभिषेक शर्मा 2026-2026 40 40 2 1198 135* 31.52 603 198.67 1 10 9 116 85
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 44 38 4 1133 101 33.32 772 146.76 1 5 1 66 80
टिम सीफर्ट 2026-2026 48 47 4 1522 105* 35.39 974 156.26 2 14 4 138 80
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 49 48 8 1120 111* 28 687 163.02 1 4 4 73 79
करनबीर सिंह 2026-2026 24 24 3 895 164 42.61 484 184.91 2 4 2 72 78

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here