इशान किशन को आराम, वैभव करें ओपनिंग; तीसरे मैच में बदलाव की वसीम जाफर की सलाह

0

नई दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। पहले मैच में संजू सैमसन के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकलने के बाद वैभव को मौका देने की मांग उठने लगी थी। हालांकि, दूसरे टी20 में संजू ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया और अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दिया। अब तीसरे मुकाबले में वैभव को मौका दिया जाना चाहिए या नहीं, इस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी राय रखी है।

तीसरे टी20 में वैभव को मौका देना गलत नहीं, वसीम जाफर की राय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वसीम जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि वैभव को तीसरे मैच में मौका देना बुरा विकल्प नहीं है। आप तीसरे मैच में इशान किशन को आराम दे सकते हैं क्योंकि उन्होंने दोनों मैचों में अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया है साथ ही वो दलीप ट्रॉफी 2026 में भी खेलकर आ रहे हैं तो आप उन्हें रेस्ट दे सकते हैं। इशान के नहीं होने की स्थिति में वैभव को अभिषेक या फिर संजू के साथ ओपन करवा सकते हैं या फिर अभिषेक या संजू में से कोई एक तीसरे नंबर पर आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वसीम जाफर ने कहा कि भारतीय टीम अभिषेक शर्मा को भी आराम दे सकती है और ऐसी स्थिति में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन की जोड़ी को आजमाया जा सकता है। उनके मुताबिक, वैभव को एक मैच में मौका देना अच्छा विकल्प होगा, जिससे एशिया कप 2026 से पहले उन्हें मैच प्रैक्टिस भी मिल जाएगी। बातचीत के दौरान जाफर ने जसप्रीत बुमराह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बुमराह लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं और जब वह अपनी लय में होते हैं तो उनका प्रभाव अलग ही नजर आता है। जाफर के अनुसार, बुमराह भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के लिए शानदार एक्स-फैक्टर हैं और टीम के लिए अहम ओवर डालते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here