T20I सीरीज में छक्कों की बरसात, अभिषेक शर्मा नंबर 1; संजू सैमसन भी टॉप-5 में शामिल

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के लिए अपनी तैयारियों को भी परखा। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा और खिलाड़ियों ने कई अहम मुकाबलों में शानदार लय दिखाई। अब टीम इंडिया बढ़े हुए आत्मविश्वास और बेहतर मनोबल के साथ जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी बात सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की शानदार फॉर्म में वापसी रही। पिछले कुछ समय से फॉर्म को लेकर जूझ रहे अभिषेक ने 3 मैचों की सीरीज में दमदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 229 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और सीरीज में सबसे ज्यादा 22 छक्के लगाए। खास बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने भारत की ओर से एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा दूसरी बार किया है।

T20I सीरीज में छक्कों का बादशाह अभिषेक शर्मा, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा भारत की तरफ से एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। अभिषेक ने साल 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ तो ये कमाल किया ही साथ ही साथ उन्होंने साल 2025 में भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज में 22 छक्के लगाए थे। भारत की तरफ से एक टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

भारत की ओर से एक T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा के बाद तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर हैं। तिलक ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में 20 छक्के लगाए थे। तीसरे स्थान पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही सीरीज में कुल 19 छक्के जड़े थे। इस सूची में चौथे नंबर पर इशान किशन हैं, जिन्होंने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 16 छक्के लगाए थे। वहीं पांचवें स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा ने 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी सीरीज में 15 छक्के लगाए थे।

T20I के एक सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

22 छक्के- अभिषेक शर्मा बनाम अफगानिस्तान (2026)
22 छक्के- अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड (2025)
20 छक्के- तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (2024)
19 छक्के- संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका (2024)
16 छक्के- इशान किशन बनाम न्यूजीलैंड (2026)
15 छक्के- अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड (2026)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here