नई दिल्ली : टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली और उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने जीत दर्ज की। यह अभिषेक के टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा शतक था, जबकि टी20 क्रिकेट में वह अब तक 10 शतक लगा चुके हैं। इस शतकीय पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने जोस बटलर समेत 4 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया और टी20 क्रिकेट में जीत वाले मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
अभिषेक शर्मा ने जोस बटलर समेत 4 बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा ने टी20आई क्रिकेट में अपना 10वां शतक लगाया और कमाल की बात ये है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट के जिन-जिन मैचों में शतक लगाया उनकी टीम को जीत मिली चाहे वो भारतीय टीम हो या फिर आईपीएल की टीम। अभिषेक अब टी20 क्रिकेट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने बाबर आजम की बराबरी कर ली। अभिषेक ने अब तक टी20 मैचों में जीते हुए मैचों में कुल 10 शतक लगाए हैं जबकि बाबर ने भी टी20 के जीते हुए मैचों में कुल 10 शतक लगाए हैं।
यही नहीं अभिषेक शर्मा ने जीते हुए मैचों में 10 शतक लगाकर एक साथ जोस बटलर, रिली रोसो, साहिबजादा फरहान और जेम्स विंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने टी20 के जीते हुए मैचों में अब तक कुल 9-9 शतक लगाए हैं। टी20 प्रारूप में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 16 शतक लगाए थे जबकि जोस बटलर, रिली रोसो, साहिबजादा फरहान और जेम्स विंस एक साथ यानी संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर मौजूद हैं।
टी20 के जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज
16 शतक- क्रिस गेल ( टी20 में कुल शतक- 22)
10 शतक- अभिषेक शर्मा ( टी20 में कुल शतक- 10)
10 शतक- बाबर आजम ( टी20 में कुल शतक- 13)
9 शतक- जोस बटलर ( टी20 में कुल शतक- 9)
9 शतक- रिली रोसो ( टी20 में कुल शतक- 9)
9 शतक- साहिबजादा फरहान ( टी20 में कुल शतक- 9)
9 शतक- जेम्स विंस ( टी20 में कुल शतक- 9)


