पदक से एक जीत दूर प्रिया-कपिल, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे; जादूमणि को हार

0

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज कपिल पोखरिया (90 किग्रा) और प्रिया घंघास (60 किग्रा) ने शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि जादूमणि सिंह (55 किग्रा) का अभियान समाप्त हो गया। उत्तराखंड के कपिल ने ईरान के सैम एस्ताकी को 5-0 से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया। इस जीत के साथ कपिल पदक पक्का करने से सिर्फ 1 जीत दूर रह गए हैं।

जादूमणि की हार से भारत को लगा पदक का झटका

पिछले महीने ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रिया ने 2018 एशियाई खेलों की चैंपियन 36 वर्षीय कोरियाई ओह यिओंजी पर सर्वसम्मत 5-0 की जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले जादूमणि पुरूषों के 55 किलो वर्ग में फिलीपींस के टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता कार्लो पालाम से 0-3 से हार गए। पोखरिया ने शुरू ही से दबाव बनाकर पहले दौर में 4-1 की बढ़त बना ली। अपने दमदार पंच की मदद से उन्होंने लंबे कद के एस्ताकी को खुलकर खेलने नहीं दिया। दूसरे दौर में जजों का फैसला सर्वसम्मति से उनके पक्ष में 5-0 रहा। अंतिम राउंड में एस्ताकी कोई चुनौती पेश नहीं कर सके क्योंकि पोखरिया ने संयम बनाए रखते हुए आराम से जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here