IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में ये होगी भारत U19 की प्लेइंग XI

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला। यशवर्धन चौहान की कप्तानी में भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहेगी। इंडिया अंडर 19 टीम ने इस टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्विप किया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत लक्ष्य राजेश रायचंदानी के साथ सागर विर्क करेंगे। वनडे सीरीज में इंडिया अंडर 19 की कप्तानी लक्ष्य ने की थी, लेकिन टेस्ट सीरीज में वो टीम में बतौर ओपनर शामिल हैं। टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में कुशाग्र ओझा, कप्तान यशवर्धन चौहान, मनल चौहान, कुश पटेल और मानव कृष्णा होंगे जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी इशान ओम, मोहित उलवा, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र के हाथों में होगी।

ऑस्ट्रेलिया U19 की प्लेइंग XI: नील पटेल, हेडन बार्बुलोविक, मैथ्यू लॉफ (कप्तान), जेड हॉलिक, ब्लेक कैटल, एली ब्रेन, चार्ली हेंडरसन (विकेटकीपर), केसी बार्टन, कॉनर ग्रेगरी, स्पेंसर ग्रीन, थियो त्सिंगोस

भारत U19 की प्लेइंग XI: लक्ष्य राजेश रायचंदानी, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, यशवर्धन चौहान (कप्तान), मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), इशान ओम, मोहित उलवा, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र।

ऑस्ट्रेलिया U19 की पूरी टीम: जेड हॉलिक, चार्ली हेंडरसन (विकेटकीपर), नील पटेल, मैथ्यू लफ, ब्लेक कैटल, एली ब्रेन, जैक कजोस्नेक (कप्तान), केसी बार्टन, जैकब पिट्ज, स्पेंसर ग्रीन, विल बायरोम, हेडन बारबुलोविक, कॉनर ग्रेगरी, पैट्रिक सुलिवान, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासेओ।

भारत U19 की पूरी टीम: यशवर्धन चौहान (कप्तान), मानव कृष्णा (विकेटकीपर), लक्ष्य राजेश रायचंदानी, अयान अकरम, सागर विर्क, मनाल चौहान, इशान ओम, प्रणव राघवेंद्र, कुश पटेल, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, कुशाग्र ओझा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here