एशियन गेम्स: सुनील कुमार ने जीता कांस्य, कुश्ती में भारत का खुला पदक खाता

0

नई दिल्ली : सुनील कुमार एशियन गेम्स की ग्रीको रोमन स्पर्धा में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। उन्होंने पुरुषों के 87 किलो वर्ग में कुश्ती स्पर्धा के पहले दिन बुधवार को फिलीपीन के कैलम रॉबर्ट्स जॉनस्टन को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराकर कांस्य पदक जीता। सुनील ने अपने प्रतिद्वंद्वी का दाहिने हाथ बांधकर उन्हें पटखनी देते हुए 4-0 से बढ़त बना ली। रक्षात्मक खेल रहे जॉनस्टन को पार टेरे पोजिशन से जमीन पर गिराते हुए सुनील ने स्कोरिंग मूव बनाते हुए पहले ही पीरियड में मुकाबला जीत लिया।

सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कांस्य के लिए उतरे सुनील

सुनील कुमार ने हांगझोउ में 2023 के एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीता था। उनके उस पदक ने ग्रीको-रोमन कुश्ती में भारत के 13 साल के पदक सूखे को खत्म किया था। इससे पहले रविंदर सिंह ने 2010 के ग्वांग्झू एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीता था। 27 वर्षीय हरियाणा के सुनील कुमार इस बार सेमीफाइनल में जापान के ताइजो योशिडा से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हार गए थे, जिसके बाद उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here