एशियन गेम्स: कोरिया के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने के इरादे से भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरी है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और वह अजेय बनी हुई है। टीम की कोशिश अपनी इस लय को बरकरार रखते हुए फाइनल में जगह बनाने और इतिहास रचने की होगी। फिलहाल मुकाबले के पहले क्वार्टर का खेल जारी है।

भारत और कोरिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत में कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम ने शुरुआती मिनटों में ही कुछ पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी। दूसरी ओर, कोरियाई टीम ने मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया और भारतीय हमलों को रोकने में सफल रही। भारत ने कोरिया के डिफेंस को भेदकर गोल करने की लगातार कोशिश की, लेकिन पहले क्वार्टर में उसे सफलता नहीं मिली।

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:

बिच्छू देवी खरीबम (गोलकीपर), सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इश्किा चौधरी।
सबस्टीट्यूट: निक्की प्रधान, सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी डबास, रुतुजा डाडासो पिसल, सुनेलिता टोपो, लालथातलुआंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here