भारत-ऑस्ट्रेलिया U19 टेस्ट के बाद बदली तस्वीर, लक्ष्य-इशान चमके; यशबर्धन का डबल धमाल

0
नई दिल्ली : भारतीय अंडर 19 टीम ने पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम को 3-0 से हराते हुए सूपड़ा साफ किया था। उसके बाद टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ही भारतीय अंडर 19 टीम ने तीसरे दिन ही कंगारू टीम को पारी और 48 रनों से मात दी। इसके बाद भारतीय अंडर 19 वनडे कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी टॉप बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाजों की लिस्ट में इशान ओम नंबर 1 हैं।
भारत की पारी और 48 रन से जीत में टेस्ट टीम के कप्तान यशबर्धन चौहान ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया। उन्होंने पहले टेस्ट में जहां एक अर्धशतक समेत 54 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर कमाल किया और नंबर 2 गेंदबाज बन गए। इंडिया अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (बी ग्राउंड) में खेला जाएगा।
इंडिया U19-ऑस्ट्रेलिया U19 पहले टेस्ट के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
लक्ष्या राजेश रायचंदानी 1 1 240 240.00 85.41 24 4
ब्लेक कैटल 1 2 225 112.50 72.12 30 4
मोहित उल्वा 1 1 92 92.00 109.52 10 4
जेड हॉलिक 1 2 59 29.50 36.65 7 0
यशबर्धन चौहान 1 1 54 54.00 67.50 7 0
इंडिया U19-ऑस्ट्रेलिया U19 पहले टेस्ट के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4 विकेट 5 विकेट
ईशान ओम 1 42.5 257 9 12.78 115 1 1
यशवर्धन चौहान 1 48.4 292 8 16.38 131 0 1
मोहित उलवा 1 17.0 102 3 22.00 66 0 0
केसी बार्टन 1 18.0 108 3 27.67 83 0 0
थियो त्सिंगोस 1 13.3 81 2 22.50 45 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here