एशियन गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम का फाइनल में प्रवेश, कोरिया को 2-0 से दी मात

0

नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अब स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम की दूरी तय कर ली है। खिताबी मुकाबले में भारत का सामना 2 अक्टूबर को चीन से होगा। भारतीय महिला टीम एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक के 44 साल के इंतजार को खत्म करने की दहलीज पर है और इसके लिए उसने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है।

भारतीय महिला टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वह अजेय है। सेमीफाइनल में पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। लेकिन दूसरे क्वार्टर में इशिका ने भारत को बढ़त दिलाई। इशिका ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए इसे गोल में बदला और भारत को 1-0 से आगे कर दिया। इसके चार मिनट बाद ही सुनेलिता टोप्पो ने मैदानी गोल कर बढ़त को दोगुना किया। कोरिया की टीम अंत तक एक भी गोल नहीं दाग सकी और भारत ने आसानी से मुकाबले अपने नाम किया।

शुरुआत में दोनों टीमों के बीच रही कड़ी टक्कर
भारत और कोरिया के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने मिला। भारत ने शुरुआती कुछ मिनटों में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन इसे गोल में नहीं बदल पाए। इस दौरान कोरिया का अच्छा डिफेंस देखने मिला। भारत ने कोरिया का डिफेंस भेदकर गोल दागने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहले क्वार्टर में भारत को कुल नौ पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन एक भी गोल में नहीं बदल सका। पहला क्वार्टर गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे क्वार्टर में भी यही स्थिति देखने मिली और पहले हाफ तक मुकाबला बराबरी पर ही रहा।
तीसरे क्वार्टर में भारत ने खोला खाता, हासिल की बढ़त

भारत और कोरिया के बीच बेहद ही करीबी मुकाबला चल रहा था। इस दौरान रेफरी ने 30वें मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड दिखाया। भारत पर बढ़त लेने का दबाव बढ़ रहा था। मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और फॉरवर्ड खिलाड़ी इशिका ने 44वें मिनट में इसे गोल में तब्दील करने में देर नहीं की। भारत ने इस तरह 1-0 की बढ़त बनाई। कोरिया जब तक वापसी कर पाती तब तक सुनेलिता टोप्पो ने बढ़त को दोगुना कर दिया। टोप्पो ने 48वें मिनट में मैदानी गोल किया।

भारत की शुरुआती प्लेइंग-11:
बिच्छू देवी खरीबम (गोलकीपर), सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, बलजीत कौर, दीपिका, लालरेमसियामी, साक्षी राणा, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इश्किा चौधरी।
सबस्टीट्यूट: निक्की प्रधान, सविता (गोलकीपर), इशिका, शिल्पी डबास, रुतुजा डाडासो पिसल, सुनेलिता टोपो, लालथातलुआंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here