एशियाड क्रिकेट में किसका रहा जलवा? हसन नवाज आगे, इशान-अभिषेक टॉप-5 में

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के हसन नवाज ने 95 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। हसन नवाज के इस प्रदर्शन के बाद भारत के इशान किशन दूसरे स्थान पर खिसक गए। फाइनल में इशान का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से महत्वपूर्ण रन देखने को मिले।

वहीं अभिषेक शर्मा ने फाइनल में 61 रन की शानदार पारी खेली और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर रहे। वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स 2026 में 2 पारियों में कुल 53 रन बनाए और टॉप-5 में जगह नहीं बना सके। वह 7वें स्थान पर रहे। गेंदबाजों की बात करें तो टॉप-5 में अक्षर पटेल भारत के एकमात्र गेंदबाज रहे। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट हासिल किए और सूची में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अफगानिस्तान के अरब गुल 5 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

एशियन गेम्स 2026 के टॉप 5 बल्लेबाज (पुरुष क्रिकेट)
खिलाड़ी मैच पारी नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक 0 चौके छक्के
हसन नवाज (PAK) 2 2 1 123 96 123.00 73 168.49 0 1 0 7 9
इशान किशन (IND) 2 2 1 100 80* 100.00 64 156.25 0 1 0 7 5
संदीप जोरा (NEP) 2 2 1 91 57* 91.00 67 135.82 0 1 0 8 4
थरिंदू रत्नायके (SL) 2 2 0 70 65 35.00 47 148.93 0 1 0 8 5
अभिषेक शर्मा (IND) 2 2 0 68 61 34.00 31 219.35 0 1 0 3 8
एशियन गेम्स 2026 के टॉप 5 गेंदबाज (पुरुष क्रिकेट)
खिलाड़ी मैच पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
अरब गुल (AFG) 2 2 44 7.2 2 21 5 4/8 4.20 2.86 8.80 1 0
कुशल भुर्तेल (NEP) 2 1 24 4.0 1 21 4 4/21 5.25 5.25 6.00 1 0
अक्षर पटेल (IND) 2 2 42 7.0 1 37 4 2/8 9.25 5.28 10.50 0 0
थरिंदू रत्नायके (SL) 2 2 42 7.0 0 50 4 2/18 12.50 7.14 10.50 0 0
अराफात मिन्हास (PAK) 2 2 36 6.0 0 48 4 2/23 12.00 8.00 9.00 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here