100 टी20I मैच खेलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह

0

नई दिल्ली : एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच में शनिवार (3 अक्टूबर) को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। बुमराह भारत के लिए 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उनसे पहले 5 भारतीय खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल में 100 मैच पूरे किए थे, लेकिन इनमें 3 बल्लेबाज और 2 ऑलराउंडर शामिल हैं। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में मैदान पर उतरते ही यह खास उपलब्धि अपने नाम की। भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने खेला है। उन्होंने 159 मैच खेले हैं। हार्दिक पंड्या 138 मैच के साथ दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली 125 मैचों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव 113 मैचों के साथ चौथे नंबर पर हैं। अक्षर पटेल 107 मैचों के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

संजू ने राहुल की बराबरी कर बनाया खास रिकॉर्ड

इसके बाद जसप्रीत बुमराह का नाम है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 98, अर्शदीप सिंह 94, भुवनेश्वर कुमार 87 और युजवेंद्र चहल ने 80 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। शिवम दुबे ने 79, सुरेश रैना ने 78, ऋषभ पंत ने 76, रविंद्र जडेजा ने 74, केएल राहुल और संजू सैमसन ने 72-72 मैच खेले हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी समय मैच रन सर्वोच्च स्कोर औसत 100 विकेट वेस्ट औसत 5 विकेट
रोहित शर्मा 2007-2024 159 4231 121* 32.05 5 1 1/22 113 0
हार्दिक पंड्या 2016-2026 138 2288 71* 28.24 0 114 4/16 27.13 0
विराट कोहली 2010-2024 125 4188 122* 48.69 1 4 1/13 51 0
सूर्यकुमार यादव 2021-2026 113 3272 117 36.35 4 2 2/5 2.5 0
अक्षर पटेल 2015-2026 107 763 65 16.58 0 107 3/9 22.18 0
जसप्रीत बुमराह 2016-2026 100 12 7 2 0 126 4/15 17.95 0
एमएस धोनी 2006-2019 98 1617 56 37.6 0 0 – – 0
अर्शदीप सिंह 2022-2026 94 103 12 6.05 0 140 5/51 19.77 1
भुवनेश्वर कुमार 2012-2022 87 67 16 8.37 0 90 5/4 23.1 2
युजवेंद्र चहल 2016-2023 80 6 3* 3 0 96 6/25 25.09 1
शिवम दुबे 2019-2026 79 1144 66 28.6 0 38 3/4 26.92 0
सुरेश रैना 2006-2018 78 1605 101 29.18 1 13 2/6 34 0
ऋषभ पंत 2017-2024 76 1209 65* 23.25 0 0 – – 0
रविंद्र जडेजा 2009-2024 74 515 46* 21.45 0 54 3/15 29.85 0
केएल राहुल 2016-2022 72 2265 110* 37.75 2 0 – – 0
संजू सैमसन 2015-2026 72 1567 111 26.55 3 0 – – 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here