नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर चला और उन्होंने नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बावजूद उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में शानदार छक्का लगाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने इस छक्के के साथ रोहित शर्मा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया और टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
रोहित का रिकॉर्ड टूटा, अभिषेक शर्मा बने नंबर-1
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में 10 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने एक छक्का और 3 चौके लगाए। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान जो छक्का लगाया वो उन्होंने पहले ही ओवर में जड़ा और अब वो टी20आई में भारत की तरफ से पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने टी20आई में पहले ओवर में 13वां छक्का लगाया और वो रोहित शर्मा से आगे निकल गए।
रोहित शर्मा ने टी20आई में पहले ओवर में 401 गेंदों का सामना करते हुए कुल 12 छक्के लगाए थे, लेकिन अब अभिषेक उनसे ऊपर आ गए और रोहित दूसरे नंबर पर चले गए। भारत की तरफ से टी20आई में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इशान किशन हैं जिन्होंने अब तक 114 गेंदों का सामना करते हुए कुल 8 छक्के लगाए हैं जकि इस लिस्ट में चौथे नंबर पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने 110 गेंदों का सामना करते हुए कुल 7 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 5वें नंबर पर वीरेंद्र सहवाग और यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने टी20आई के पहले ओवर में 4-4 छक्के लगाए हैं।
T20I के पहले ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
13 छक्के- अभिषेक शर्मा (168 गेंदें)
12 छक्के- रोहित शर्मा (401 गेंदें)
8 छक्के- इशान किशन (114 गेंदें)
7 छक्के- संजू सैमसन (110 गेंदें)
4 छक्के- वीरेंद्र सहवाग (37 गेंदें)
4 छक्के- यशस्वी जायसवाल (85 गेंदें)


