संगकारा को पीछे छोड़ टेस्ट के टॉप-5 शतकवीरों में शामिल हो सकते हैं स्टीव स्मिथ

0

नई दिल्ली : साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष-5 में जगह बनाने के करीब हैं। स्मिथ ने अब तक 125 टेस्ट मैचों की 223 पारियों में 56 के औसत से 10,920 रन बनाए हैं, जिसमें 37 शतक शामिल हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में 2 शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा के 38 टेस्ट शतकों की बराबरी कर लेंगे। 3 शतक लगाने पर वह संगकारा को पीछे छोड़ देंगे।

टेस्ट में शतक लगाने के मामले में उनसे आगे 5 बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने 51 शतक लगाए हैं। साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जैक कैलिस 45 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 41 शतक लगाए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के भी 41 शतक हैं। श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगकारा ने 38 शतक लगाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का 37वां शतक

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट में 37वां शतक जनवरी 2026 में सिडनी में लगाया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज टेस्ट में 138 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 12 पारियों बाद शतक जड़ा था। स्मिथ ने 2026 में 3 मैच की 5 पारियों में 61.40 के औसत से 307 रन बनाए। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी समय मैच पारी नॉट आउट रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौका छक्का
सचिन तेंदुलकर (भारत) 1989-2013 200 329 33 15921 248* 53.78 29437+ 54.04 51 68 14 2058+ 69
जैक कैलिस (आईसीसी/साउथ अफ्रीका) 1995-2013 166 280 40 13289 224 55.37 28903 45.97 45 58 16 1488 97
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 1995-2012 168 287 29 13378 257 51.85 22782 58.72 41 62 17 1509 73
जो रूट (इंग्लैंड) 2012-2026 169 309 26 14278 262 50.45 24783 57.61 41 69 15 1536 46
कुमार संगकारा (श्रीलंका) 2000-2015 134 233 17 12400 319 57.4 22882 54.19 38 52 11 1491 51
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 2010-2026 125 223 28 10920 239 56 20237 53.96 37 45 11 1190 68

साउथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here